Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में टॉपर्स को मिला सम्मान:खालसा इंटर कॉलेज में मेधावियों को किया गया सम्मानित

    1 hour ago

    2

    0

    खालसा इंटर कॉलेज लखनऊ में यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधक स. राजेन्द्र सिंह बग्गा और प्रधानाचार्य स. विरेंद्र सिंह ने मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में प्रबंधक की धर्मपत्नी अमरजीत कौर भी शामिल हुईं। उन्होंने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इंटर में हर्षवर्धन टॉपर इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में हर्षवर्धन ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में पहला स्थान हासिल किया। वहीं एकलव्य (76.2%) और सुधांशु (74%) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। कॉमर्स वर्ग में कंचन पाण्डेय ने 75.6 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। नितिन कुमार गुंजन (67.8%) दूसरे और कोमल गौतम (64.6%) तीसरे स्थान पर रहे। हाईस्कूल में अर्जुन ने मारी बाजी हाईस्कूल विज्ञान वर्ग में अर्जुन चौहान ने करीब 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। शिवम यादव (69%) दूसरे और सागर गुप्ता (68.5%) तीसरे स्थान पर रहे। कॉमर्स वर्ग में वेदांशु (69.83%) पहले, शुभ रावत (64.5%) दूसरे और वैभव शर्मा (64.5%) तीसरे स्थान पर रहे। प्रबंधक ने दी बधाई, शिक्षकों की सराहना इस मौके पर राजेन्द्र सिंह बग्गा ने सभी मेधावियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने प्रधानाचार्य विरेंद्र सिंह के नेतृत्व और शिक्षकों की मेहनत की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी मेधावी छात्रों को पुष्पमाला पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षक और कर्मचारी स्टाफ की भी मौजूदगी रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में दुष्कर्म पीड़िता से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता:जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता 5 घंटे तक कोतवाली में रहे
    Next Article
    आईएमए समेत शहर के चार ब्लड बैंक के लाइसेंस सस्पेंड:अनियमितताएं मिलने पर हुई कार्रवाई, सस्पेंशन के बाद भी खुला आईएमए ब्लड बैंक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment