Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आईएमए समेत शहर के चार ब्लड बैंक के लाइसेंस सस्पेंड:अनियमितताएं मिलने पर हुई कार्रवाई, सस्पेंशन के बाद भी खुला आईएमए ब्लड बैंक

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में औषधि प्रशासन विभाग की ओर से अप्रैल माह में चलाए गए विशेष जांच अभियान के तहत शहर के चार ब्लड बैंकों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन ब्लड बैंकों में पाई गई अनियमितताओं को दूर करने के बाद ही उनके लाइसेंस बहाल किए जाएंगे। ड्रग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी चलाए जाएंगे। आईएमए ब्लड बैंक का लाइसेंस सस्पेंड होने के बाद भी बुधवार को वहां काम होता रहा। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद तत्काल बंद कराया गया। इनके लाइसेंस हुए सस्पेंड ड्रग इंस्पेक्टर ओमपाल सिंह ने बताया कि जिन ब्लड बैंकों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, उनमें आईएमए ब्लड बैंक, परेड; मायांजलि ब्लड बैंक, सिविल लाइंस; वाडा ब्लड बैंक, मसवानपुर; और पुष्पांजलि ब्लड बैंक, नौबस्ता शामिल हैं। बताया कि अप्रैल महीने में जिले के कुल 35 ब्लड बैंकों की जांच की गई। इनमें आठ सरकारी और 27 निजी श्रेणी के ब्लड बैंक शामिल हैं। जांच के दौरान दस्तावेजों, स्टोरेज व्यवस्था, स्वच्छता और संचालन संबंधी मानकों का निरीक्षण किया गया। जहां व्यवस्थाएं ठीक नहीं वहां कार्रवाई विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिन ब्लड बैंकों में मानकों के अनुरूप व्यवस्था नहीं मिली, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। औषधि प्रशासन विभाग ने सभी संचालकों को आवश्यक मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि मरीजों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में टॉपर्स को मिला सम्मान:खालसा इंटर कॉलेज में मेधावियों को किया गया सम्मानित
    Next Article
    अम्बेडकरनगर में अचानक बदला मौसम:तेज हवाओं के साथ बारिश, तीन घंटे में मौसम खराब होने का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment