Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में TET अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन:BSA ऑफिस घेरा; जमकर की नारेबाजी, बोले- शोषण हो रहा है

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर शिक्षकों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। राजधानी के जगत नारायण मार्ग स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना देते हुए पूर्व सेवारत शिक्षकों के लिए अनिवार्यता का जमकर विरोध जताया। बड़ी संख्या में मौजूद शिक्षकों ने मौके पर पहुंचे पुलिस आयुक्त राज कुमार सिंह के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। इस दौरान धरने में करीब एक हजार शिक्षक मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने जोरदार तरीके से हल्ला बोलकर सिटी स्टेशन की सड़क को जाम किया। शिक्षा भवन परिसर में तीन घंटे से अधिक समय तक धरना दिया। इस दौरान शिक्षकों में काफी रोष नजर आया। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि अब पूरी दिल्ली को जाम किया जाएगा। 3 तस्वीरें देखिए… पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुधांशु मोहन ने बताया कि वर्ष 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने सभी शिक्षकों की TET की अनिवार्यता का आदेश दिया। जो किसी भी स्तर पर सही नहीं है। कोर्ट के इस आदेश के बाद शिक्षक मानसिक प्रताड़ना के शिकार हो रहे हैं। गुरुवार को पीएम के नाम पुलिस को ज्ञापन दिया गया है। TET अनिवार्यता के आदेश को खत्म करने की मांग की गई। ये भी रहे मौजूद प्रदर्शन के दौरान मंत्री वीरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष फहीम बेग,टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंदना सक्सेना, अजय सिंह, महेंद्र कुमार, अवधेश कुमार, प्रदीप सिंह, जितेंद्र कुमार, योगेंद्र सिंह, अतीश कुमार सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में कार ने बाइक सवार को उड़ाया, मौत…VIDEO:ओवरटेक करते समय टक्कर मारी, 10 फीट ऊपर उछलकर गिरे, मामेरा भाई घायल
    Next Article
    CSJMU में नए सत्र से 11 नए कोर्स होंगे शुरु:AI सक्षम कैंपस होगा विकसित, एकेडमिक काउंसिल में लिए गए अहम फैसले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment