Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में दबंगों ने युवक को पीटकर अधमरा किया:गाड़ी में तोड़फोड़, दहशत फैलाने के लिए 2 राउंड फायरिंग का आरोप

    1 day ago

    1

    0

    लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में रविवार दोपहर कार सवार युवक पर 2 राउंड फायरिंग कर दी गई। इसके बाद आरोपियों ने उसे कार से बाहर खींचकर धारदार हथियार और लाठी-डंडे से जमकर पीटा। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले टीवी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। ठाकुरगंज के मिश्रीबाग निवासी शिवम चौरसिया ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे उनका भाई सूरज चौरसिया गोशाला रोड स्थित बगिया मंदिर के पास कार में दोस्त अनुज, हर्षित और सत्यम के साथ बैठा था। इसी दौरान बाइक से कलीम, भूरे और उनके दो साथी वहां पहुंचे। आरोपियों ने कार पर दो राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से कार का फ्रंट शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। दोस्त भागे तो सूरज को कार से खींचकर पीटा फायरिंग होते ही कार में बैठे अनुज, हर्षित और सत्यम जान बचाकर वहां से भाग निकले। इसके बाद आरोपियों ने सूरज को कार से बाहर खींच लिया और धारदार हथियार व लाठी-डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी। हमले में सूरज गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। आरोपित उसे मृत समझकर वहां से भाग निकले। सूरज के साथियों ने घटना की जानकारी उसके भाई शिवम को दी। वह मौके पर पहुंचा तो सूरज घायल हालत में पड़ा था। गोली चलने की आवाज से इलाके में भी हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को टीवी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। शनिवार को दोनों पक्षों में हुआ था विवाद एसीपी चौक शुभम कुमार ने बताया कि पीड़ित के भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा है। शनिवार को भी पीड़ित पक्ष ने आरोपियों की पिटाई की थी। इसी विवाद को घटना की वजह बताया जा रहा है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घर से भागी, तो जिंदा बेटी का अंतिम संस्कार किया:प्रतापगढ़ में फोटो रखकर शवयात्रा निकाली; बोले- हमारे लिए मर चुकी
    Next Article
    अयोध्या में किसान बोले- बारिश ने सबकुछ बर्बाद कर दिया:22 हजार बीघा फसल तबाह, खेतों में भरा पानी, मुआवजा दिलाया जाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment