Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में देर रात तेज आंधी के साथ बारिश:60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हवा, 4 दिन में 9 डिग्री गिरा तापमान

    17 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में देर रात तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। इससे टीन-टप्पर उड़ गए। सरोजनी नगर में वाहन चालक फ्लाईओवर के नीचे छिप गए। इससे पहले सुबह पुरवा ठंडी हवा चली। दिनभर बादलों की आवाजाही रही। बुधवार दोपहर बाद आई आंधी और हल्की बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदला रहा। पिछले 4 दिन में तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। आज तापमान 31.7 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 7.8 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.1 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 75 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 46 फीसदी रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।अधिकतम आर्द्रता 72 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 23 फीसदी रही। 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस था। 3 तस्वीरें देखिए- लखनऊ समेत प्रदेश में लू समाप्त मौसम विभाग ने बताया कि लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश में में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तापमान में तेज गिरावट दर्ज होने से प्रदेश को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है। फिलहाल, प्रदेश में लू की स्थिति लगभग समाप्त हो गई है। लखनऊ समेत प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में भी 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं दर्ज की गईं। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बेमौसम बारिश का यह दौर शुक्रवार तक जारी रह सकता है। इससे मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में अगले 24 घंटे में तापमान 2 से 4 डिग्री तक और गिर सकता है। सुबह की 2 तस्वीरें देखिए… 2-3 दिन बाद फिर गिरेगा पारा मई की शुरुआत के 2-3 दिनों में बारिश कम होगी। उसके बाद 4-5 मई को अगला पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इसके असर से लखनऊ समेत प्रदेश में फिर से बारिश बढ़ने और तापमान में दोबारा गिरावट आने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली एसपी ने निर्माणाधीन पुलिस लाइन का किया निरीक्षण:गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिए सख्त निर्देश
    Next Article
    हापुड़ में NH-334 पर दो कारों की भिड़ंत:इंस्पेक्टर समेत 6 घायल, शादी में जाते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment