Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में वसंत कुंज का रखरखाव अब नगर निगम करेगा:एलडीए ने शुरू की हैंडओवर प्रक्रिया, 6 महीने में बदलेगी तस्वीर

    9 hours ago

    2

    0

    लखनऊ की वसंत कुंज योजना में रहने वाले लोगों को जल्द ही बेहतर मेंटेनेंस की सुविधा मिलेगी। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने योजना को नगर निगम को हैंडओवर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गोमती नगर स्थित एलडीए मुख्यालय में हुई बैठक के बाद दोनों विभागों की संयुक्त टीम गठित कर दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक पूरी प्रक्रिया पूरी होने में करीब छह महीने लग सकते हैं। संयुक्त टीम करेगी सर्वे, तय होगा खर्च हैंडओवर से पहले एलडीए और नगर निगम की टीम क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण करेगी। टीम योजना में मौजूद सीवर लाइन, पेयजल व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट की मौजूदा स्थिति का आकलन करेगी। साथ ही आने वाले समय में इनके रखरखाव पर कितना खर्च आएगा, इसकी भी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर एलडीए आवश्यक बजट नगर निगम को देगा। इसके बाद ही योजना को औपचारिक रूप से नगर निगम को हस्तांतरित किया जाएगा। हैंडओवर के बाद नगर निगम संभालेगा ये जिम्मेदारियां सीवर सिस्टम स्ट्रीट लाइट पेयजल व्यवस्था पानी की सप्लाई और मेंटेनेंस व्यवस्था सूत्रों के अनुसार, हैंडओवर के बाद स्थानीय निवासियों को शिकायतों के निस्तारण के लिए सीधे नगर निगम से संपर्क करना होगा, जिससे सेवाओं में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में पत्नी की हत्या करने वाला फौजी फरार:अवैध संबंध का विरोध करने पर 21 अप्रैल को मर्डर किया था, गर्लफ्रेंड पकड़ी गई
    Next Article
    बरेली में मरने वाले मौलाना की पोस्टमार्टम रिपोर्ट:हाथ-पैर टूटे और शरीर पर 7 जख्म मिले; गला दबाने से गई थी जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment