Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में युवा खेल महोत्सव 2.0 का आयोजन:16 जिलों के 1100 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में युवा खेल महोत्सव 2.0 में खेल और उत्साह का शानदार संगम देखने को मिला। विभिन्न संस्थाओं के सहयोग में चल रहे इस महोत्सव में 16 जिलों से आए 1100 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। कार्यक्रम की शुरुआत मैराथन से हुई, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान आयोजन से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सुबह से ही युवाओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला और बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने दौड़ में हिस्सा लिया। क्रिकेट में बीबीडी यूनिवर्सिटी बनी चैंपियन समापन समारोह में मुख्य अतिथि दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि खेल और संस्कृति युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। ऐसे आयोजन न सिर्फ प्रतिभा को मंच देते हैं, बल्कि अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार भी युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। क्रिकेट फाइनल मुकाबले में बीबीडी यूनिवर्सिटी ने महर्षि विश्वविद्यालय को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम को 11,000 रुपये और उपविजेता को 5,500 रुपये नकद व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मैराथन में इनका रहा जलवा पुरुष वर्ग में अभिषेक ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि रवि और सूरज पाल क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में रूबी ने बाजी मारी, जबकि मोहिनी यादव और मोहिनी दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।कबड्डी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में भाषा विश्वविद्यालय विजेता और रामस्वरूप यूनिवर्सिटी उपविजेता रही। वहीं महिला वर्ग में नवयुग महाविद्यालय ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि आईटीपी कॉलेज की टीम दूसरे स्थान पर रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में सरकारी कार्यक्रम में लंच पैकेट की छीना-झपटी, VIDEO:वितरण के दौरान अव्यवस्था, बांट रहा व्यक्ति खाने वाला बॉक्स लेकर भागा
    Next Article
    कौशांबी में चलते ट्रांसफॉर्मर से 450 लीटर तेल चोरी:बिजली विभाग ने शिकायत की, पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment