Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में युवक की गला रेतकर हत्या:मैदान में मिली लाश; पास में शराब-कोल्डड्रिंक की बोतल पड़ी थीं, 2 हिरासत में

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसकी खून से लथपथ लाश हरदासीखेड़ा के सुनसान मैदान में पड़ी मिली। मौके से शराब और कोल्डड्रिंक की बोतलें भी मिली हैं। पुलिस 2 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना चिनहट इलाके में मंगलवार/बुधवार की रात हुई। मृतक की पहचान चिनहट के कल्याणी बिहार कॉलोनी के रहने वाले रितेश सिंह के रूप में हुई है। वह टाइल्स कारीगर था। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। शुरुआती जांच में गला रेतकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। अब घटनाक्रम विस्तार से… चिनहट के कल्याणी बिहार कॉलोनी के रहने वाला रितेश सिंह टाइल्स कारीगर है। मंगलवार शाम को वह घर से बिना बताए अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था। चिनहट के हरदासीखेड़ा स्थित मैदान में स्थानीय लोगों ने उसे घायल अवस्था में पड़ा देखा। रितेश के गले पर गंभीर चोट के निशान थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक की हालत नाजुक हो चुकी थी। पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से रितेश को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक के नंबर से हुई पहचान पुलिस को घटनास्थल पर एक मोटरसाइकिल खड़ी मिली, जिसके नंबर के आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान की। पुलिस को घटनास्थल से शराब, कोल्ड्रिंक और पानी की बोतलें मिली हैं। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि रितेश किसी के साथ वहां बैठा था। उसी दौरान विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस इस एंगल पर गंभीरता से जांच कर रही है। रंजिश या विवाद बना हत्या की वजह? प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या किसी विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी संभावित एंगल दोस्ती, लेन-देन और व्यक्तिगत विवाद को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है। CCTV खंगाल रही पुलिस, जल्द खुलासे की उम्मीद पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि वारदात से जुड़े संदिग्धों तक पहुंचा जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। ………………………… यह खबर भी पढ़ें लखनऊ में हररोज 10 हजार गैस सिलेंडरों की अतिरिक्त डिलीवरी: एजेंसियों के बाहर लंबी कतार, प्रदेशभर में 177 FIR-16 गिरफ्तार प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर असामान्य हालात देखने को मिल रहे हैं। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के बाद कमर्शियल सिलेंडरों पर कंडीशनल रोक, 25 दिन की बुकिंग व्यवस्था और अचानक बढ़ी मांग ने सप्लाई सिस्टम पर दबाव बढ़ा दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैंने तुझसे बेपनाह प्यार किया, लेकिन तूने कदर नहीं की:मौत से पहले फेसबुक पर बनाया VIDEO, मैनपुरी में कारपेंटर ने फांसी लगाकर किया सुसाइड
    Next Article
    बिजनौर के गंगा बैराज से युवती लापता, तलाश जारी:रविवार सुबह से गायब, पुलिस व पीएसी हुई एक्टिव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment