Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा:पत्नी से झगड़े के बाद पक्का पुल छतरी पर चढ़ा, बोला- नदी में कूद जाऊंगा

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में एक युवक ने शनिवार शाम को हाईवोल्टेज ड्रामा किया। पत्नी से झगड़ के बाद नाराज युवक पक्का पुल की छतरी पर चढ़ गया। करीब एक घंटे तक छतरी पर चहलकदमी करता रहा। इस दौरान लोगों ने नीचे उतरने के लिए आवाज लगाई तो बोला- नदी में कूछ जाऊंगा। युवक को देखने के लिए पुल पर वाहन चालकों की भीड़ लग गई। इससे जाम के हालत बन गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाइश कर युवक को पुल की छतरी से नीचे उतारा। इसके बाद उसे ठाकुरगंज थाने ले जाया गया। पुलिस ने परिजनों को भी थाने में बुलाया है। युवक की पहचान बिजनौर के रहने वाले कपिल कुमार के रूप में हुई। कपिल शाम करीब 6 बजे मदेयगंज स्थित पक्का पुल की एक छतरी पर चढ़ गया। छतरी के ऊपर टहलता रहा। इस दौरान गोमती नदी की तरफ छलांग लगाने के इरादे से देखता रहा। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसका वीडियो बना लिया। 3 तस्वीरें देखिए… राहगीरों ने समझाया, नहीं माना वीडियो में लोग उसे समझाते हुए दिख रहे हैं, लेकिन वह सबकी बातों को अनदेखा करता रहा। युवक की हरकतों से पुल पर भीड़ जमा हो गई। जिससे ट्रैफिक भी बाधित हुआ। पुलिस ने समझा बुझाकर युवक को नीचे उतार लिया है। युवक के परिजनों को थाने बुलाया पुलिस ने बताया- बिजनौर निवासी कपिल कुमार का पत्नी से आए दिन विवाद होता था। शनिवार को भी उसका विवाद हुआ था। आए दिन की कलह से परेशान होकर युवक मदेयगंज स्थित पक्के पुल पर पहुंचा। वह पुल पर बने छत्ते पर चढ़ गया। यह देख राहगीर घबरा गए। लोगों ने उसे समझाने की काफी कोशिश की, मगर वह नहीं माना। इस बीच वहां से गुजर रही मदेयगंज थाने की पुलिस टीम ने उसे किसी तरह से छत्ते से उतारा और थाने में सूचना दी। युवक के घरवालों को मामले की जानकारी देकर बुलाया गया है। …………………………. यह खबर भी पढ़ें लखनऊ में राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: भाजयुमो ने कूच किया कांग्रेस दफ्तर, पुतला जलाया; बोले- होश में आओ, होश में आओ लखनऊ में राहुल गांधी के खिलाफ भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने VVIP गेस्ट हाउस के सामने से कांग्रेस दफ्तर की ओर कूच किया। इस दौरान पुलिस ने रोड को बैरिकेड करके पूरी तरह जाम कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेगमपुल स्टेशन का नाम बदलने की मांग:हिंदू संगठन ने शिवाजी महाराज के नाम पर रखने की अपील की
    Next Article
    डीजी हेल्थ ने कांशीराम अस्पताल का निरीक्षण किया:आईसीयू न चलने पर सवाल, स्टाफ बढ़ाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment