Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में युवक के पेट में चाकू मारा:2 भाई भी गंभीर घायल, झूला झूलने के विवाद में हुआ हमला

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के कैसरबाग क्षेत्र में मामूली विवाद में दबंगों ने 3 भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। घर के बाहर लगे झूले पर झूलने को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। मछली महोल जम्बूर खाना के रहने वाले नासिर अली ने बताया कि शुक्रवार को घर के बाहर झूला झूलने को लेकर फैजी, जीशान और जावेद से विवाद हो गया। तीनों ने एक राय होकर नासिर के भाइयों अमन, अफजल और फहद पर हमला कर दिया। अफजल के पेट में चाकू मारा हमले में अफजल के पेट में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अमन और अफजल के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया। जिससे उनके सिर फट गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। घर में भय का माहौल पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावर आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और घटना के बाद से घर में भय का माहौल बना हुआ है। मामले में इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी मिश्रा का कहना है मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। घायल के ठीक होने पर बयान दर्ज किए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में सनातन संस्कृति महोत्सव, डिप्टी सीएम-बाबा रामदेव शामिल:कहा- सनातन संस्कृति ने दिया वसुधैव कुटुंबकम् का संदेश, योग को वापस लाए
    Next Article
    संभल रुपजहां हत्याकांड: फरार प्रधानपति गिरफ्तार:हिंदू लड़के से प्रेम के चलते हत्या हुई थी, दबिश देने पर पुलिस से बदसलूकी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment