Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में युवक की पीट-पीटकर हत्या:प्रतापगढ़ के पीथापुर गांव पहुंचा शव, परिजन अंतिम संस्कार के लिया हुए रवाना

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में प्रतापगढ़ के पीथापुर गांव निवासी एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है। मृतक का शव गांव पहुंचने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए। मृतक की पहचान विष्णु यादव (पुत्र छेदीलाल यादव) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार में तीसरे नंबर पर थे। उनके बड़े भाई पवन कुमार यादव और दूसरे भाई सुनील यादव फरीदाबाद में रहते हैं, जबकि छोटे भाई रोहित यादव गांव में ही रहते हैं। उनकी एक बहन शीला देवी भी हैं। परिजनों के अनुसार, विष्णु यादव 15 मार्च को प्रतापगढ़ से लखनऊ के लिए निकले थे। वह लखनऊ में Justdial में कार्यरत थे और आशियाना क्षेत्र में रहते थे। बताया गया है कि वह अपने काम के लिए अक्सर कैमरा साथ रखते थे। परिवार ने जानकारी दी कि विष्णु यादव के ससुराल पक्ष से पहले कुछ मतभेद थे, लेकिन हाल के दिनों में उनके संबंध सामान्य हो गए थे। वह अपने ससुर तीरथ सिंह के संपर्क में थे और अपनी बेटी साक्षी के खर्च के लिए नियमित रूप से पैसे भी भेजते थे। घटना की जानकारी मृतक की भाभी अंजू यादव को फोन पर मिली। उन्होंने बताया कि विष्णु की बेरहमी से पिटाई कर हत्या की गई है। शव की हालत काफी खराब बताई जा रही है, जिससे उसे लाने में भी कठिनाई हो रही है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मृतक की पत्नी साक्षी को घटना की पूरी जानकारी नहीं दी गई और पुलिस ने उसे थाने में अलग बैठा रखा था। साक्षी ने वकालत की पढ़ाई की है। जब ससुराल पक्ष के लोग थाने पहुंचे, तो वह वहीं मौजूद मिलीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मौके पर मृतक के पिता छेदीलाल यादव, भाई सुनील कुमार सहित अन्य परिजन मौजूद हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शक्ति धाम मंदिर से निकला नगर संकीर्तन:संत नीरज मणि ऋषि के सानिध्य में संपन्न हुई शोभायात्रा
    Next Article
    लखनऊ में मौसा के साथ निकली 15-साल की लड़की लापता:दवा लेने गई थी, गांव के बाहर अंडरवियर मिले; पास में मौसा बेहोश पड़े थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment