Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में युवक की संदिग्ध हालत में मौत:परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, रायबरेली का युवक निजी अस्पताल की छत से गिरा था

    2 hours ago

    2

    0

    रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के भूप खेड़ा गांव निवासी 21 वर्षीय संदीप कुमार की लखनऊ में एक निजी अस्पताल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने संदीप की हत्या की आशंका जताई है। संदीप कुमार पुत्र संत प्रसाद पिछले दो वर्षों से लखनऊ के एक निजी अस्पताल में कार्यरत था। सोमवार शाम को उसकी छत से गिरकर मौत होने की सूचना गांव पहुंची। सूचना मिलने पर संदीप के पिता संत प्रसाद मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने संदीप को मृत पाया। संत प्रसाद का आरोप है कि संदीप जिस अस्पताल में काम करता था, वहां उसके साथ चार अन्य युवक भी कार्यरत थे। उन्हें संदेह है कि संदीप को छत से धक्का देकर फेंका गया है, जिससे उसकी मौत हुई। संदीप की मौत से पिता संत प्रसाद और बड़े भाई गुड्डू रामखेलावन का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़े भाई गुड्डू ने भी अपने भाई के साथियों पर ही घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। युवक का पोस्टमार्टम लखनऊ में ही कराया गया है और शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन जुनाबगंज थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाएंगे। बछरावां कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है, क्योंकि यह घटना लखनऊ में हुई है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा के गांवों में अब नक्शा पास करना होगा:भवन नियमावली 2016 में बदलाव संभव, तीनों प्राधिकरण अधिकारियों की बनेगी समिति
    Next Article
    मेरठ में जानी गंग नहर में किशोरी का मिला शव:पुलिस ने पास से बैग और बस टिकट किया बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment