Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ-मुंबई ट्रेनों में भीड़ चरम पर,हर क्लास में लंबी वेटिंग:पुष्पक, एलटीटी और कुशीनगर समेत कई ट्रेनों में सीटें फुल, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ से मुंबई और मुंबई से लखनऊ के बीच चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हालत यह है कि स्लीपर से लेकर थर्ड एसी तक लगभग हर क्लास में सीटें फुल हैं और लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है। अप्रैल के मध्य में ही यह स्थिति यात्रियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है। मुंबई से लखनऊ आने वाली ट्रेनों का हाल मुंबई से लखनऊ आने वाली ट्रेनों में जबरदस्त दबाव बना हुआ है। पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर क्लास में 16 और 17 अप्रैल को सीटें पूरी तरह फुल हैं, जबकि 18 अप्रैल को वेटिंग 82 तक पहुंच गई है। थर्ड एसी में भी तीनों दिन सीटें उपलब्ध नहीं हैं। एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस की स्लीपर में 106, 108 और 126 तक वेटिंग चल रही है, जबकि थर्ड एसी में भी 87, 61 और 68 वेटिंग दर्ज की गई है। वहीं कुशीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर क्लास में ‘रिग्रेट’ की स्थिति है, यानी अब टिकट मिलना लगभग असंभव हो गया है। इसके अलावा मुंबई-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन और अवध एक्सप्रेस में भी स्लीपर और एसी दोनों में भारी वेटिंग या रिग्रेट की स्थिति बनी हुई है। लखनऊ से मुंबई जाना भी आसान नहीं सिर्फ मुंबई से लखनऊ आना ही नहीं, बल्कि लखनऊ से मुंबई जाना भी यात्रियों के लिए चुनौती बन गया है। सीतापुर-एलटीटी एक्सप्रेस की स्लीपर में 16, 19 और 21 अप्रैल को क्रमशः 99, 55 और 60 वेटिंग है, जबकि थर्ड एसी में 32, 23 और 21 वेटिंग दर्ज की गई है। उद्योगनगरी एक्सप्रेस में भी स्लीपर में 40 से 49 तक वेटिंग चल रही है, जबकि एसी में भी सीटें सीमित हैं। गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस और पुष्पक एक्सप्रेस में भी स्लीपर और थर्ड एसी दोनों में भारी वेटिंग है। इसी तरह कुशीनगर एक्सप्रेस में भी स्लीपर और एसी क्लास में लंबी वेटिंग लिस्ट यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है। तत्काल कोटा खुलते ही सीटें खत्म मुंबई रूट की ट्रेनों में बुधवार को तत्काल कोटे की कुल 124 सीटें उपलब्ध थीं, जिनमें 80 स्लीपर और बाकी एसी कोच की सीटें शामिल थीं। हालांकि, जैसे ही सुबह तत्काल बुकिंग शुरू हुई, पुष्पक एक्सप्रेस और कुशीनगर एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों की सभी सीटें कुछ ही मिनटों में भर गईं। टिकट काउंटर पर पहुंचे यात्रियों को निराशा हाथ लगी और उन्हें बिना टिकट लौटना पड़ा। बढ़ती मांग, सीमित विकल्प गर्मी के मौसम और छुट्टियों की वजह से लखनऊ-मुंबई रूट पर यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ी है, लेकिन ट्रेनों की संख्या और सीटों की उपलब्धता सीमित होने के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। ऐसे में यात्रियों को या तो लंबी वेटिंग का सामना करना पड़ रहा है या फिर महंगे विकल्प तलाशने पड़ रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में सड़क हादसे में युवक की मौत:कैंटर ने बाइक सवार को टक्कर मारी, गांव से शहर की ओर आ रहा था
    Next Article
    प्रभारी एसओ को धमकी, सरकारी कार्य में बाधा:प्रतापगढ़ पुलिस ने युवक पर गंभीर धाराओं में दर्ज किया केस, तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment