Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ नगर निगम के अधिकारियों में विवाद:सीटीओ को जोनल अधिकारी-3 ने लिखा, फालतू की बात न करें, आपसे कम काबिल नहीं

    13 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय राय और जोन-3 के जोनल अधिकारी आकाश कुमार के बीच विवाद की स्थिति हो गई। नगर निगम के ऑफिशियल ग्रुप जिसपर नगर आयुक्त भी हैं। उसपर दोनों अधिकारी एक दूसरे के आमने सामने आ गए। इस बीच लोग कह रहे कि जोन 3 के जोनल अधिकारी आकाश कुमार ने अनुशासनहीनता की है, जिसकी शिकायत नगर आयुक्त से हुई है। । इससे पालिका सेवा से जुड़े कर्मचारी नाराज हो गए हैं। जोन- 7 में यूपीसीडा का 17 लाख टैक्स लाने पर सीटीओ विनय राय ने जोन- 3 के कर अधीक्षक अजीत कुमार राय की तारीफ की। इसपर पर प्रतिक्रिया देते हुए आकाश कुमार ने लिखा कि फालतू की बात नहीं करें। यहां पर कोई आपसे कम काबिल नहीं है। यूपीसीडा का 17 लाख रूपए का टैक्स आने के बाद शुरू हुई बात नगर निगम जोन-7 की तरफ से यूपीसीडा का 17 लाख रुपए का टैक्स कलेक्शन किया गया। इसके बाद जोन-7 के कर अधीक्षक अजीत राय ने नगर निगम के ऑफिशियल ग्रुप में लिखा कि चार महीने पहले अधिकारी और कर्मचारी लिखा करते थे कि बकाया नहीं आएगा। इसपर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय राय ने लिखा कि कुछ लोग काम कर न करने के केवल बहाने खोजते हैं। बड़ी मुश्किल से अगर तरीका खोजते भी हैं तो ब्याज माफ करा देते हैं। इस एट्‌टीट्यूड से अगर कोई काम करेगा तो यूपीसीडा का क्या किसी का एरियर नहीं आएगा। आकाश कुमार ने कहा कोई आपसे कम नहीं जोनल अधिकारी जोन-3 आकाश कुमार ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कृपया विस्तार से बताएं कि किसके बारे में कह रहे हैं। किसने व्याज माफ करा दिया बिना नगर आयुक्त महोदय के अनुमति के हमें भी बताएं। इसके बाद तीसरा कमेंट लिखते हुए लिखा कि सभी लोग अपना काम कर रहे हैं। फालतू की बात न करें। यहां पर कोई आपसे कम काबिल नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैंग लीडर की 1.25 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क:प्रतापगढ़ में प्रशासन ने मस्सन की छह अचल संपत्तियां जब्त कीं
    Next Article
    लखनऊ में चाइनीज मांझे से और हादसा:बाइक चलाते समय गले में फंसा, ध्रुव नारायण घायल, सिविल में एडमिट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment