Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैंग लीडर की 1.25 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क:प्रतापगढ़ में प्रशासन ने मस्सन की छह अचल संपत्तियां जब्त कीं

    9 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में प्रशासन ने शुक्रवार को कुख्यात गैंग लीडर मस्सन की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को कुर्क कर लिया। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर लगभग 1.25 करोड़ रुपये मूल्य की छह अचल संपत्तियां जब्त की गई हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक की 10 जनवरी 2026 की आख्या तथा कोतवाली देहात, क्षेत्राधिकारी नगर और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी की संयुक्त रिपोर्ट के आधार पर की गई। यह मामला थाना कोतवाली नगर में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे से संबंधित है। जांच में सामने आया कि अभियुक्त मस्सन वर्ष 2007 से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, शस्त्र अधिनियम, लोक संपत्ति क्षति निवारण और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित कुल 12 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, उसने अपनी अवैध आय से अपनी मां रहीमुल निशा के नाम पर विभिन्न स्थानों पर जमीन और मकान खरीदे थे। इन संपत्तियों में कादीपुर, आममऊ, जैतीपुर कठार और बेल्हाघाट की कृषि व आवासीय भूमि शामिल है। प्रशासन ने इन संपत्तियों का कुल मूल्य लगभग 1.25 करोड़ रुपये आंका है। जिला मजिस्ट्रेट शिव सहाय अवस्थी ने अभिलेखों की जांच के बाद संबंधित धारा के तहत इन संपत्तियों को तत्काल प्रभाव से कुर्क करने का आदेश दिया। उप जिला मजिस्ट्रेट सदर को प्रशासक नियुक्त कर सात दिन के भीतर अनुपालन रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसान यूनियन ने 18 फरवरी को प्रदर्शन की घोषणा की:मुरादाबाद मंडलायुक्त कार्यालय पर जुटेंगे किसान, सरकार की नीतियों का विरोध
    Next Article
    लखनऊ नगर निगम के अधिकारियों में विवाद:सीटीओ को जोनल अधिकारी-3 ने लिखा, फालतू की बात न करें, आपसे कम काबिल नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment