Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ नगर निगम की निर्माणाधीन बिल्डिंग के काम में लापरवाही:मेयर सुषमा खर्कवाल ने चीफ इंजीनियर को लगाई फटकार तो चला बुलडोजर

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने सोमवार को गोमती नगर स्थित निर्माणाधीन नगर निगम मुख्यालय भवन के काम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने पाया कि नगर निगम की केंद्रीय कार्यशाला के पुराने भवनों को खाली कराने के निर्देश 16 जुलाई 2024 में दिए जाने के बावजूद अब तक कार्रवाई पूरी नहीं की गई है। इस पर उन्होंने चीफ इंजीनियर आरआर मनोज प्रभात को कड़ी फटकार लगाई और नाराजगी व्यक्त की। महापौर और नगर आयुक्त स्वयं मौके पर बैठे और तत्काल प्रभाव से भवन खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कराई। मेयर ने कहा कि जब 16 जुलाई 2024 को भूमिपूजन के बाद केंद्रीय कार्यशाला को खाली करने के निर्देश दिए जा चुके थे, तो डेढ़ साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी लापरवाही क्यों बरती गई? कड़ी फटकार के बाद हरकत में आए अधिकारियों ने बुलडोजर चलवाकर पुराने भवन के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही भी प्रारंभ कराई। इस दौरान मेयर ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माणाधीन मुख्यालय के काम की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। दिन भर निकलता रहा सामान पूरे परिसर से मेयर के निरीक्षण के बाद दिन भर सामान निकालना जारी रहा। इसके साथ में आरआर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के बैठने के लिए अस्थाई रूप से बालाकदर रोड स्थित नगर निगम की बिल्डिंग में जगह दी गई है। यह भी कहा कि पुराने भवनों के अवशेषों को शीघ्र हटाया जाए, ताकि नए निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। इसके बाद पुरानी बिल्डिंग को जेसीबी से तोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई। निरीक्षण के अंत में मेयर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, जिससे परियोजना समय पर पूर्ण हो सके और नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में आरा मशीन में लगी आग:फायर ब्रिगेड ने दो घंटे में काबू पाया, 15 फीट ऊंची लपटें उठीं
    Next Article
    आजमगढ़ में बाइक और अर्टिगा कार की टक्कर:दो युवकों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment