Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ पहुंचे विराट कोहली, इकाना में टीम सहित करेंगे अभ्यास:LSG की टीम आज आएगी, 7 मई को दोनों टीमें होंगी आमने-सामने

    2 hours ago

    2

    0

    IPL के मौजूदा सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम सोमवार देर शाम राजधानी लखनऊ पहुंच गई। टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और कोच एंडी फ्लावर शाम को शहर पहुंचे। देर रात तक टीम RCB के अधिकांश खिलाड़ी लखनऊ पहुंच गये। अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज बेंगलुरु की टीम मंगलवार को इकाना स्टेडियम में अभ्यास सत्र में अपनी तैयारियों को धार देने उतरेगी। सात मई को इकाना स्टेडियम में होने वाले वाले महामुकाबले के लिए मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) टीम के खिलाड़ी मंगलवार शाम तक यहां पहुंचेंगे और बुधवार से अपना अभ्यास शुरू करेंगे। हालांकि, एलएसजी को आज मुंबई इंडियंस के हाथों मिली हार के बाद उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं। बेहतरीन रहा हैं अब तक का सफर रॉयल चैलेंजर्स के लिए अब तक का सफर बेहतरीन रहा है। टीम की बल्लेबाजी की कमान विराट कोहली (379 रन), देवदत्त पडिक्कल (282 रन) और कप्तान रजत पाटीदार (257 रन) ने संभाल रखी है। वहीं, गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार 17 विकेट लेकर शीर्ष पर हैं। पिछले मुकाबले में लखनऊ को हराने के बाद बेंगरलुरु की टीम इस बार भी जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी। फिलहाल इकाना में किंग कोहली के विराट शो को देखने के लिए दर्शक बेताब हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाठग रवींद्र सोनी की पहली पत्नी ने खोले राज:बेटी से मिलाने को एक साल में 22 बार दुबई बुलाया, झगड़ों से तंग आकर तलाक लिया था
    Next Article
    श्रावस्ती में 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार:आधा दर्जन से अधिक चोरी, नकबजनी के मामलों में आरोपी था वांछित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment