Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ पॉलिटेक्निक-इंदिरा नहर एलिवेटेड रोड पर ब्रेक:लागत अधिक आने पर ऑप्शन की तलाश, LDA-PWD करेगा मंथन

    14 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में अयोध्या मार्ग पर प्रस्तावित एलिवेटेड रोड योजना पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। करीब 8 किलोमीटर लंबी और लगभग 2000 करोड़ रुपये लागत वाली परियोजना को ठंडे बस्ते में डालते हुए अब सड़क चौड़ीकरण के विकल्प पर गंभीरता से विचार शुरू हो गया है। शासन ने इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। सूत्रों के मुताबिक, एलिवेटेड रोड की जगह अब पॉलिटेक्निक चौराहे से कामता चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस पर करीब 800 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इस नए विकल्प पर अमल से पहले लोक निर्माण विभाग (PWD) और लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) संयुक्त सर्वे करेगा। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद बदला रुख अयोध्या रोड पर बढ़ते जाम को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट (लखनऊ खंडपीठ) पिछले करीब एक वर्ष से सुनवाई कर रहा है। कोर्ट ने शासन से स्पष्ट और प्रभावी कार्ययोजना पेश करने को कहा था। इसी के बाद पहले एलिवेटेड रोड का खाका तैयार किया गया था, जिसे पॉलिटेक्निक चौराहे से इंदिरा नहर तक बनाया जाना था। निर्माण एजेंसी के तौर पर सेतु निगम को जिम्मेदारी देने की तैयारी थी। हालांकि, परियोजना की अधिक लागत (1500 करोड़ निर्माण और 500 करोड़ जनसुविधाएं शिफ्ट करने पर) और बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की आशंका के चलते अब शासन ने वैकल्पिक समाधान तलाशने का निर्णय लिया है। क्या होगा नया प्लान? अब प्रस्ताव है कि मौजूदा सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाए, सर्विस लेन को व्यवस्थित किया जाए, अवैध अतिक्रमण हटाए जाएं और चौराहों पर ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाया जाए। जरूरत पड़ी तो चयनित स्थानों पर फ्लाईओवर या अंडरपास जैसे छोटे ढांचागत समाधान भी किए जा सकते हैं। PWD और एलडीए का संयुक्त सर्वे ट्रैफिक लोड, भूमि उपलब्धता, यूटिलिटी शिफ्टिंग और लागत का आकलन करेगा। सर्वे रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर अंतिम फैसला होगा। कम लागत, कम तोड़फोड़ पर फोकस सूत्रों का कहना है कि एलिवेटेड रोड की तुलना में सड़क चौड़ीकरण से न सिर्फ लागत कम आएगी, बल्कि बड़े पैमाने पर संपत्ति अधिग्रहण और ध्वस्तीकरण से भी बचा जा सकेगा। काम चरणबद्ध तरीके से किया जा सकेगा, जिससे ट्रैफिक पर कम असर पड़े। अब निगाहें संयुक्त सर्वे की रिपोर्ट पर टिकी हैं। तय यही करेगा कि अयोध्या रोड पर जाम से राहत एलिवेटेड रोड या चौड़ीकरण और व्यवस्थित सड़क से मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गलत ऑपरेशन के बाद क्लीनिक को क्लीन चिट:सिद्धार्थनगर में बच्चे की मौत का मामला, डॉक्टरों के नाम का लगा बोर्ड
    Next Article
    हटिया के रंग बाजार में 100 साल की परंपरा:बिहार से हमीरपुर तक बिखरी यहां के हर्बल गुलाल की खुशबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment