Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ प्रेस क्लब में साहित्यकारों का संगम:कविता प्रभा समूह ने अक्षय तृतीया पर किया 'वसुधा नंदन' का विमोचन

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के प्रेस क्लब में रविवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर संस्कृत एवं साहित्यक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कविता प्रभा राष्ट्रीय साहित्य समूह की ओर से आयोजित इस आयोजन में देशभर के प्रसिद्ध साहित्यकारों ने भाग लिया। इसमें काव्यपाठ, सम्मान समारोह और नाट्य प्रस्तुति शामिल थी, जिसने दर्शकों को देर तक बांधे रखा। कार्यक्रम के शुरुआत में डॉ. कविता सिंह प्रभा ने गणपति वंदना और प्रीति द्विवेदी ने मां शारदे वंदना प्रस्तुत की, जिससे सभागार का माहौल भक्तिमय हो गया। इसके उपरांत, डॉ. प्रभा ने समूह की साहित्यिक गतिविधियों और उपलब्धियों का विस्तृत विवरण दिया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण साझा काव्य संग्रह 'वसुधा नंदन' का विमोचन था। पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक महत्वपूर्ण कृति डॉ. कविता सिंह प्रभा ने 'वसुधा नंदन' का लोकार्पण करते हुए इसे प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक महत्वपूर्ण कृति बताया। उन्होंने यह भी कहा कि देश के विभिन्न राज्यों के रचनाकारों की सहभागिता इस पुस्तक को राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक बनाती है।इसके बाद नाट्य प्रस्तुति और सरस काव्यपाठ ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे सभागार में देर तक तालियों और 'वाह-वाह' की गूंज सुनाई देती रही। साहित्यकारों के उद्बोधनों ने यह संदेश दिया कि साहित्य आज भी समाज का सच्चा दर्पण है। ये मौजूद रहे कार्यक्रम के अगले सत्र में कई साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. साधना मिश्रा, श्रीश चंद्र दीक्षित, डॉ. पारस नाथ श्रीवास्तव, संदीपिका दीक्षित, सुधा राज बोधवी, अनीता मिश्रा, सीमा मिश्रा, मोहन सिंह बिष्ट, सुबोध दुबे, कुलदीप कुमार शुक्ला, डॉ. जहां आरा गुल, मधु अग्रवाल, गायत्री जोशी, डॉ. सुषमा श्रीवास्तव, मिठू राय भवानी, अंजू चौधरी, डॉ. रुबीराज सिन्हा, प्रतिभा सिंह, डॉ. मधु पाठक, डॉ. अलका अस्थाना, ऋतुजा सिंह बघेल और अनुभा प्रियदर्शिनी प्रमुख थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में आईआईएमसी एलुमनाई मीट कनेक्शन्स:विशाल शुक्ला यूपी चैप्टर के सचिव, हर्षित आजाद कानपुर सब-चैप्टर सचिव चुने गए
    Next Article
    संभल में भगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा निकली:श्रीकल्कि, परशुराम सहित देवी-देवताओं की झांकियां और अखाड़े शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment