Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ रोडवेज भर्ती का दूसरा दिन, चयन प्रक्रिया जारी:अवध बस स्टेशन पर तीन दिन चलेगा भर्ती अभियान, 250 पद भरे जाएंगे

    3 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश रोडवेज में संविदा बस चालकों की भर्ती प्रक्रिया का आज दूसरा दिन है। अवध बस स्टेशन परिसर में चल रहे इस रोजगार मेले में पहले दिन अभ्यर्थियों का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला। पहले दिन कुल 30 अभ्यर्थियों ने आवेदन कर ड्राइविंग टेस्ट दिया, जिनमें से 26 अभ्यर्थी सफल होकर चयनित हुए। पहले दिन 30 अभ्यर्थीयो ने किया आवेदन सोमवार से शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन 30 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। दस्तावेजों की जांच के दौरान तीन आवेदन अर्हता के अनुरूप न पाए जाने पर निरस्त कर दिए गए। शेष अभ्यर्थियों को बस चलाने के ट्रायल के लिए बुलाया गया, जिसमें 26 उम्मीदवार सफल रहे। अधिकारियों के मुताबिक, चयनित अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के तहत अनुबंधित किया जाएगा। तीन दिन में 250 पद भरने का लक्ष्य लखनऊ परिक्षेत्र में यह भर्ती प्रक्रिया तीन दिनों तक चलेगी। इस दौरान कुल 250 संविदा बस चालकों की भर्ती की जानी है। आवेदन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लिए जा रहे हैं। मौके पर ही दस्तावेजों की जांच की जा रही है और योग्य अभ्यर्थियों को ट्रायल के लिए भेजा जा रहा है। ट्रायल के बाद सीधे नियुक्ति चारबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बनारसी राम के अनुसार, ट्रायल में सफल अभ्यर्थियों से 10 हजार रुपये की धरोहर राशि जमा कराई जाएगी। इसके बाद संविदा अनुबंध कर उन्हें ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा। भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा 8 पास रखी गई है। संविदा चालकों को मिलेंगी सुविधाएं क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि संविदा चालकों और परिचालकों को कई सुविधाएं भी दी जाएंगी। इसमें हर साल परिवार के लिए पांच नि:शुल्क यात्रा पास, दो वर्ष की सेवा के बाद 17 से 20 हजार रुपये तक फिक्स वेतन और एक करोड़ रुपये का बीमा कवर शामिल है। इस योजना का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी का इंडियन बैंक में खाता होना अनिवार्य है। आगे महिला परिचालकों की भर्ती यह भर्ती प्रक्रिया 25 मार्च तक चलेगी। इसके बाद 1 अप्रैल से संविदा महिला परिचालकों की भर्ती भी शुरू की जाएगी, जिससे रोडवेज में महिला कर्मचारियों की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत:मिर्जामुराद में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर, इलाज के दौरान मौत
    Next Article
    लखनऊ में सड़क सुरक्षा पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आज:युवाओं को बनाया जाएगा सड़क सुरक्षा का संदेशवाहक, विशेषज्ञ रोहित बालूजा देंगे विशेष प्रशिक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment