Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डबल मेडलिस्ट प्रीति पाल बनेंगी खंड विकास अधिकारी:सीएम आज सौंपेंगे नियुक्ति पत्र ,अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकार का सम्मान

    1 hour ago

    2

    0

    पैरालंपिक में दो पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली मेरठ की प्रीति पाल को अब उत्तर प्रदेश सरकार राजपत्रित अधिकारी बनाएगी। उन्हें खंड विकास अधिकारी (BDO) पद पर नियुक्त किया जाएगा। मंगलवार को लोकभवन स्थित सभागार में मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। यह नियुक्तियां उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के तहत की जा रही हैं, जिसके अंतर्गत ओलंपिक, पैरालंपिक और अन्य विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में सम्मानजनक पद दिए जा रहे हैं। कई खिलाड़ियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र प्रीति पाल के साथ ही प्रदेश के अन्य अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को भी मंगलवार को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। गौतमबुद्धनगर के पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को पेरिस पैरालंपिक 2024 में स्वर्ण, टोक्यो 2021 में रजत और एशियन पैरा गेम्स 2022 में स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर पुलिस उप अधीक्षक (DSP) पद पर नियुक्ति दी जाएगी। गाजीपुर के हॉकी खिलाड़ी राज कुमार पाल को पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक के लिए DSP पद मिलेगा। इटावा के पैरा एथलीट अजीत सिंह को पेरिस पैरालंपिक 2024 में रजत, एशियन पैरा गेम्स 2022 में कांस्य और विश्व चैंपियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक के आधार पर जिला पंचायत राज अधिकारी बनाया जाएगा। गाजियाबाद की पैरा एथलीट सिमरन को पैरालंपिक 2024 में कांस्य और एशियन पैरा गेम्स 2022 में रजत पदक के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी पद पर नियुक्ति मिलेगी। प्रदेश सरकार की इस पहल को खिलाड़ियों के सम्मान और प्रोत्साहन के रूप में देखा जा रहा है। इससे न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि युवाओं को भी खेलों के प्रति प्रेरणा मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर हिंदू सभा की 3 दशक बाद कार्यकारिणी गठित:संभल में अध्यक्ष कमलकांत तिवारी बोले- समाज में बिखराव नहीं होने देंगे
    Next Article
    जालौन में युवती की संदिग्ध मौत, जहर खाने की आशंका:पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कारण, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment