Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ से खाड़ी देशों की सभी उड़ानें रद्द:दुबई एयरस्पेस बंद, 1 मार्च को 14 डिपार्चर-अराइवल फ्लाइट्स निरस्त

    2 hours ago

    1

    0

    खाड़ी क्षेत्र में बढ़े सैन्य तनाव और दुबई (DXB) एयरस्पेस बंद होने का असर सीधे लखनऊ पर पड़ा है। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए 1 मार्च 2026 को रात 12 बजे से रात 10 बजे (00:00–22:00 IST) तक आने-जाने वाली सभी निर्धारित उड़ानें निरस्त कर दी गईं। एयरलाइंस ने कारण स्पष्ट रूप से “दुबई एयरस्पेस बंद” बताया है। एयरपोर्ट प्रशासन की माने तो कुल 14 प्रमुख अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, डिपार्चर और अराइवल रद्द रहीं। इससे करीब ढाई हजार यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई और टी-3 टर्मिनल पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। टी-3 टर्मिनल पर पसरा सन्नाटा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बने टी-3 टर्मिनल पर दिनभर सन्नाटा रहा। न कोई विमान खाड़ी देशों से आया और न ही लखनऊ से कोई रवाना हुआ। सामान्य दिनों में यहां से नौ उड़ानें खाड़ी देशों को जाती हैं और आठ उड़ानें वहां से आती हैं। पूछताछ काउंटरों पर भीड़, परिजन परेशान उड़ानें रद्द होने की सूचना के बाद एयरलाइन काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिनकी फ्लाइट 1 मार्च या अगले कुछ दिनों में थी, वे सबसे अधिक परेशान नजर आए। खाड़ी देशों में फंसे यात्रियों के परिजन भी एयरपोर्ट पहुंचकर जानकारी लेते रहे। 8 मार्च के बाद ही नई बुकिंग एयरलाइंस ने यात्रियों को सूचित किया है कि मौजूदा हालात सामान्य होने तक नई टिकट बुकिंग 8 मार्च के बाद ही की जाएगी। फिलहाल यात्रियों को रिफंड या री-शेड्यूलिंग का विकल्प दिया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली के बाद ही मिलेंगे डीएल के स्लॉट:तीन दिन बंद रहेंगे आरटीओ-एआरटीओ कार्यालय, आवेदकों को करना होगा इंतजार
    Next Article
    लखनऊ बनेगा हाईस्पीड रेल नेटवर्क का मुख्य केंद्र:दिल्ली वाराणसी हाईस्पीड कॉरिडोर से यूपी को बड़ा फायदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment