Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Iran ने शुरू किया ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4, अमेरिकी युद्धपोत 'अब्राहम लिंकन' पर दागी बैलिस्टिक मिसाइलें

    3 hours from now

    1

    0

    ईरान की तरफ से अमेरिका पर बड़ा पलटवार किया गया है। विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन को चार बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया गया। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, अमेरिकी नौसेना के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन पर चार बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी आईआऱएनए और आईआरजीसी के चौथे बयान के हवाले से दावा किया गया है कि 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत ईरान की सशस्त्र सेनाओं ने अमेरिकी-इजरायली टारगेट्स पर कार्रवाई की है। आईआरजीसी ने कहा कि यह कार्रवाई ईरान के सशस्त्र बलों द्वारा हाल ही में अमेरिका और इज़राइल से जुड़े लक्ष्यों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद की गई। बयान में कहा गया है कि अमेरिकी नौसेना के पोत को इसी अभियान के तहत निशाना बनाया गया। बयान में आगे कहा गया है कि सशस्त्र बल सैन्य टकराव के एक "नए चरण" में प्रवेश कर चुके हैं और ज़मीन और समुद्र पर अभियान तेज किए जाएंगे।इसे भी पढ़ें: और तगड़ा मारेंगे...ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान का देश के नाम संबोधनसबसे विनाशक एयरक्राफ्ट कैरियरएस अब्राहम लिंकन अमेरिका के सबसे विनाशक एयरक्राफ्ट कैरियर में से एक है। यह न्यूक्लियर पावर से चलता है। इसका वजन 1 लाख टन से ज्यादा है। इस पर करीब 5000 सैनिक हर वक्त तैनात रहते हैं और इसमें 60 से 70 लड़ाकू विमान मौजूद रहते हैं। अब्राहम लिंकन अकेला नहीं चलता। इसके साथ चलता है पूरा एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप जिसमें गाइडेड मिसाइल क्रूजर, विध्वंसक जहाज, पनडुपियां और सप्लाई शिप शामिल होती है। इसकी सबसे बड़ी ताकत यही है कि इसका एयर विंग जहां से F18 सुपर हॉर्नेट F35 स्टिल्ट फाइटर जेट EA 18G ग्राउलर इलेक्ट्रॉनिक वॉलयर एयरक्राफ्ट E2D हॉक आई सर्वििलांस विमान और एमए6 सीहॉक हेलीकॉप्टर उड़ान भरते हैं और यही वजह है कि यह एयरक्राफ्ट कैरियर जमीन समुद्र और आसमान तीनों जगह युद्ध करने में सक्षम है।इसे भी पढ़ें: खामेनेई की मौत, चर्चा में बेटे मोजतबा का नाम, एक्शन में अमेरिका!यूएसएस अब्राहम लिंकनः समुद्र में चलता-फिरता हवाई अड्डायूएसएस अब्राहम लिंकन अमेरिका का परमाणु ऊर्जा से चलने वाला विमानवाहक पोत है, जो चलता-फिरता हवाई अड्डा माना जाता है। इससे कई तरह के अभियान संभव हैं।कैरियर स्ट्राइक ग्रुप का हिस्साअरली बर्क श्रेणी के गाइडेड मिसाइलविध्वंसक साथ तैनातयूएसएस स्यूअन्सयूएसएस माइकल मर्फीयूएसएस फ्रैंक ई. पीटरसन जूनियर1,092 फीट लंबाई90 विमान क्षमता5,680 कुल क्रू56 किमी प्रति घंटा अधिकतम गतिऑपरेशन में तैनात हैं...एफ/ए-18 ई और एफ सुपर हॉर्नेटः लड़ाकू विमान ।ईए-18जी ग्राउलर : यह विमान इलेक्ट्रॉनिक युद्ध में सक्षम ।एफ-35सी लाइटनिंग-2: स्टेल्थ लड़ाकू विमान ।The IRGC in its 4th statement regarding Operation True Promise 4, announced: Following the Iran’s Armed Forces’ actions and the attack on the targets of the US-Israeli enemies, the US military's aircraft carrier, the Abraham Lincoln, was struck by four ballistic missiles.— IRNA News Agency ☫ (@IrnaEnglish) March 1, 2026
    Click here to Read more
    Prev Article
    Israel US Strikes in Iran LIVE: अमेरिका के लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर पर दागीं 4 बैलिस्टिक मिसाइलें, ईरानी मीडिया का दावा
    Next Article
    हजारों ठिकानों पर हमला करेंगे, नेतन्याहू ने ईरान पर अटैक पार्ट-2 को दी मंजूरी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment