Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ सिविल कोर्ट में पिस्टल-कारतूस समेत 2 युवक गिरफ्तार:1 पर NIA कोर्ट में चल रहा केस, चेकिंग के दौरान पकड़े गए

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ सिविल कोर्ट परिसर से 2 युवकों को पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। इनमें से एक आरोपी का केस एनआईए कोर्ट में चल रहा है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ कर रही है। कोर्ट परिसर में हथियार ले जाने की मंशा अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार भानु प्रताप यादव राजाजीपुरम इलाके का रहने वाला है। उसका एक मामला एनआईए कोर्ट में विचाराधीन है। गुरुवार को वह कचहरी परिसर में प्रवेश करते समय गेट नंबर-8 पर रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से फैक्ट्री मेड .32 बोर पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। हथियार का लाइसेंस नहीं दिखा पाए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के मुताबिक वह नशे में था और उसके पास एक ब्रीफकेस भी मिला। प्रारंभिक पूछताछ में उसने पिस्टल को लाइसेंसी बताया, लेकिन मौके पर कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। दूसरा आरोपी लालचंद अमन विहार, ठाकुरगंज क्षेत्र का निवासी है। वह भानु प्रताप यादव के साथ कचहरी परिसर पहुंचा था। पुलिस ने दोनों को एक साथ हिरासत में लिया। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि लालचंद की भूमिका क्या थी और वह किस उद्देश्य से भानु प्रताप के साथ न्यायालय परिसर आया था। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल कोर्ट परिसर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में पिस्टल और कारतूस के साथ युवकों का पकड़ा जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि नियमित चेकिंग और सतर्कता के कारण ही दोनों को समय रहते पकड़ लिया गया। थाने में पूछताछ जारी, वजह का इंतजार दोनों युवकों को संबंधित थाने ले जाया गया है, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कोर्ट परिसर में हथियार ले जाने के पीछे उनकी क्या मंशा थी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हथियार लाइसेंसी है या अवैध।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साकेत में ‘Olvez by Aditi’ का दो दिवसीय समर शो:ऑर्गेंजा-एम्ब्रायडरी के इंडियन कारीगरी वाले डिजाइनर पीस बने आकर्षण का केंद्र
    Next Article
    शाहजहांपुर में कूड़े में मिला व्यक्ति का शव:11 दिन से था लापता, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment