Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में कूड़े में मिला व्यक्ति का शव:11 दिन से था लापता, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा में गुरूवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर सियूरा मोड़ के पास कूड़े में एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान कटरा कस्बे के मोहल्ला आतिशबाजन निवासी हसमत अली उर्फ मुन्ना (42 वर्ष) पुत्र रहमत अली के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी तिलहर ज्योति यादव और थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने शव के पास से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार, मृतक हसमत अली उर्फ मुन्ना कटरा कस्बे के मवेशी अस्पताल में चपरासी के पद पर कार्यरत थे। वह 16 फरवरी 2026 की सुबह ड्यूटी पर गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, पर उनका कोई पता नहीं चल सका। 18 फरवरी 2026 को कटरा थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लगभग ग्यारह दिन बाद, 26 फरवरी 2026 को हसमत अली का शव राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे कचरे में मिला। उनके परिवार में पत्नी नाजिस उर्फ गुड्डी और एक पुत्र अलफ़ैज़ हैं। क्षेत्राधिकारी तिलहर ज्योति यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे एक शव मिला है, जिसकी पहचान हसमत अली के रूप में हुई है। परिजन मौके पर पहुंच गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ सिविल कोर्ट में पिस्टल-कारतूस समेत 2 युवक गिरफ्तार:1 पर NIA कोर्ट में चल रहा केस, चेकिंग के दौरान पकड़े गए
    Next Article
    एटा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:लोहारी गवी में आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment