Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ विधान भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस:महिलाओं को मिला सम्मान : सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    3 hours ago

    1

    0

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के मौके पर विधान भवन में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य विधान मंडल पेंशनर्स संस्थान और मेडिटेक ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के सहयोग में हुए इस आयोजन में 'महिला सशक्तिकरण' विषय पर सेमिनार और मातृशक्ति सम्मान समारोह ने खास आकर्षण बटोरा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति मौजूद रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि आईपीएस अपर्णा कुमार ने भी शिरकत की। दोनों अतिथियों ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। महिलाओं को मिला सम्मान सम्मानित होने वाली महिलाओं में पद्मश्री डॉ. विद्या विंदु सिंह, रेड ब्रिगेड की संस्थापिका उषा विश्वकर्मा, एंकरिंग क्षेत्र की समरीन सिद्दीकी और मोहिता देवास्कर, उद्यमिता में अनिभा सैनी, चिकित्सा में डॉ. कल्पना सिंह, योग में डॉ. पुष्पा यादव और शोभा रानी, राजनीति में रूपा देवी और कला में रोली सिंह प्रमुख रहीं। इसके अलावा लेखन क्षेत्र में डॉ. मृदुला मिश्रा और आशा राय, जबकि समाज सेवा में कनक लता निगम, रीता अरोड़ा, आशा मिश्रा और इन्दु सुभाष को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की उपलब्धियों और उनके योगदान को सराहते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। निःशुल्क आंखों की जांच और चश्मा वितरण किया कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकार भी देखने को मिले। यहां भंडारे का आयोजन किया गया, साथ ही ‘संत राम चश्मे वालों’ द्वारा निःशुल्क आंखों की जांच और चश्मा वितरण किया गया, जिसका बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अरुण कुमार भरारी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को सशक्त बनने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। वहीं अध्यक्षता कर रहे डॉ. सी.पी. शर्मा ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. हरि प्रकाश अग्रवाल और डॉ. अरुण भरारी ने किया। इस अवसर पर डॉ. दिनेश चन्द्र अवस्थी, गोविन्द जांगिड़, राहुल गुप्ता समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में ट्रैक्टर-बाइक टक्कर, पति की मौत:पत्नी व एक अन्य युवक गंभीर घायल, इलाज जारी
    Next Article
    भातखण्डे विश्वविद्यालय में 'कला संवाद-10' का आयोजन:भगवद्गीता और नाट्यशास्त्र पर चर्चा, कुलपति बोली - नाट्यशास्त्र 'पंचम वेद'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment