Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ व्यापार मंडल की बैठक में एकजुटता का संदेश:दो वरिष्ठ व्यापारियों ने की संगठन में वापसी

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ व्यापार भवन, लाटूश रोड पर लखनऊ व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती और एकजुटता पर चर्चा हुईं । इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने की। बैठक का मुख्य बिंदु दो वरिष्ठ व्यापारियों, सुहैल हैदर अल्वी और मनीष वर्मा की संगठन में वापसी रही। दोनों ने दोबारा सक्रिय भूमिका निभाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लखनऊ व्यापार मंडल उनका परिवार है और मैं इसी परिवार का हिस्सा रहूंगा। व्यापारियों के हितों की रक्षा प्रमुख लक्ष्य अल्वी और वर्मा ने बताया कि कुछ परिस्थितियों के कारण वे संगठन से दूर हो गए थे। हालांकि, अब वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे। उन्होंने व्यापारियों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत करने को अपना प्रमुख लक्ष्य बताया। बैठक में संगठन की भविष्य की रणनीति, व्यापारियों की समस्याओं और आगामी कार्यक्रमों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान समय में व्यापारियों को एकजुट होकर अपनी आवाज उठानी चाहिए। संगठन की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। मिश्र ने व्यापारियों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष और सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।इस बैठक में राजेंद्र कुमार अग्रवाल, अशोक अमरनाथ मिश्र, देवेंद्र गुप्ता, उमेश शर्मा, जितेंद्र सिंह चौहान, सतीश अग्रवाल, रविंद्र गुप्ता (युवा अध्यक्ष) और मनीष गुप्ता सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ के अरविंदपुरी में इनकम टैक्स की रेड की सूचना:चार गाड़ी भरकर आए कर्मचारी सुबह से घर में मौजूद, राजीव जैन का है घर
    Next Article
    लखनऊ में व्यापारी स्वदेशी व्यापार मजबूत करने में जुटे:स्वदेशी जागरण मंच और व्यापार मंडल ने स्वदेशी पर चर्चा की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment