Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में व्यापारी स्वदेशी व्यापार मजबूत करने में जुटे:स्वदेशी जागरण मंच और व्यापार मंडल ने स्वदेशी पर चर्चा की

    1 hour ago

    1

    0

    ऐशबाग रोड स्थित होटल स्काई हाई में स्वदेशी जागरण मंच और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सहयोग से आयोजित स्वदेशी व्यापारी जुटान भव्यता के साथ संपन्न हुई। शहर और प्रदेश के सैकड़ों व्यापारी एक मंच पर जुटे और स्वदेशी व्यापार को मजबूती देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय सहसंगठक सतीश कुमार ने कहा कि स्वदेशी के बल पर ही भारत फिर से सोने की चिड़िया बन सकता है। उन्होंने व्यापारियों से बड़ी सोच अपनाने और निर्यात बढ़ाने का आह्वान किया। उनका कहना था कि स्वदेशी उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देकर ही भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा। तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था में स्वदेशी उद्योगों की भूमिका अहम है। समस्याओं का समाधान उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक स्वदेशी व्यापार की बाधाएं दूर नहीं होंगी, तब तक अपेक्षित रफ्तार नहीं मिल पाएगी। खुदरा व्यापारियों और लघु उद्यमियों की समस्याओं का समाधान ही इस जुटान का मुख्य उद्देश्य है। देशभर में इसी तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से व्यापारियों को संगठित किया जा रहा है। वहीं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि खुदरा व्यापार को मजबूत किए बिना भारत विकसित राष्ट्र नहीं बन सकता। बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर प्रभावी नीति बनाने और खुदरा व्यापार की बाधाएं दूर करने की जरूरत है। उन्होंने इंस्पेक्टर राज खत्म करने, अंग्रेजों के समय के पुराने कानून समाप्त करने और व्यापारियों को स्वतंत्र व विश्वासपूर्ण वातावरण देने की मांग उठाई। भ्रष्टाचार पर सख्ती भी जरूरी बताई। ये लोग शामिल हुए कार्यक्रम में पूर्वी उत्तर प्रदेश संयोजक अनुपम श्रीवास्तव, अवध प्रांत संयोजक अमित सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी सहित कई पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे। जुटान में स्वदेशी को बढ़ावा देने और व्यापार को नई दिशा देने का संकल्प लिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ व्यापार मंडल की बैठक में एकजुटता का संदेश:दो वरिष्ठ व्यापारियों ने की संगठन में वापसी
    Next Article
    ललितपुर में युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या:परिजनों ने पत्नी पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment