Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ VHRP ने मौलाना अब्दुल्ला का पुतला फूंका:अब्दुल्ला चतुर्वेदी को फांसी देने की मांग , गोपाल राय बोले- आतंकी विचारधारा के लोग माहौल खराब करना चाह रहे है

    20 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद का विरोध प्रदर्शन। बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सालिम चतुर्वेदी का पुतला फूंका । मौलाना ने यूपी के CM योगी आदित्यनाथ की मां पर आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान दिया है। इससे भाजपा कार्यकर्ता और हिंदू नेताओं में काफी रोष है । VHRP के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा करते हुए मौलाना के पुतले को पहले पैरों से कुचला फिर आग के हवाले कर दिया। मौलाना पर मुकदमा दर्ज करने की मांग नाराज VHRP के कार्यकर्ताओं ने मौलाना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा ये सिर्फ योगी की मां का नहीं बल्कि पूरे भारत की मांओं का परमान है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एक संत भी है जिनका सम्मान और अधिक बढ़ जाता है। ऐसे सन्यासी और संत की मां का अपमान भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। ‘मौलाना को फांसी हो’ गोपाल राय ने कहा कि अभी तो पुतला जलाकर बस चेतावनी दिया है कि ऐसे लोग सुधर जाए और माफी मांग लें। अगर बयान देने वाला शख्स माफी नही मांगता है, तो पूरे भारत में VHRP के लोग महा आंदोलन करेंगे।ऐसे लोग राजनीति चमकाने के लिए इस तरह के बयान देते हैं। किसी व्यक्ति की नीतियों का विरोध तो हो सकता है मगर उनकी मां पर टिप्पणी करना बेहद गलत है। ऐसे लोगों को फांसी की सजा होनी चाहिए ताकि समाज कि एकता खंडित न हो। ‘हर पहलू पर हो जांच’ गोपाल राय ने कहा कि करोड़ों लोगों की आस्था सीएम योगी में है। पूरे भारत के लोगों की नाराजगी को देखते हैं मौलाना के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जाए। यह बिल्कुल भी स्वीकार करने वाली बात नहीं है कि एक राज्य के मुखिया के खिलाफ इतना आपत्तिजनक बयान दिया जाए। इस चीज की भी जांच होनी चाहिए कि क्या ऐसे लोगों को किसी संगठन का संरक्षण तो प्राप्त नहीं है। कई बार ऐसा देखा गया है कि देश का माहौल खराब करने के लिए विभिन्न प्रकार के संगठन यहां स्लीपर सेल की तरह काम करते नजर आए हैं ,हर पहलू पर जांच जरूरी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोबाइल पर बेटे की फोटो देख रो रही मां:प्रयागराज में 20 घंटे बाद LKG छात्र का सुराग नहीं, घर में नहीं जला चूल्हा
    Next Article
    यूजीसी प्रदर्शन: खुर्जा से दिल्ली जा रहे लोग हाउस अरेस्ट:रामलीला मैदान जा रहे थे, पुलिस ने नेताओं-कार्यकर्ताओं को नजबंद किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment