Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोबाइल पर बेटे की फोटो देख रो रही मां:प्रयागराज में 20 घंटे बाद LKG छात्र का सुराग नहीं, घर में नहीं जला चूल्हा

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में LKG छात्र प्रतीक शर्मा (6) का 20 घंटे बाद भी सुराग नहीं मिल सका। मासूम के घरवालों का सब्र अब टूटने लगा है। मां आरती शर्मा घर के दरवाजे पर ही टकटकी लगाए है। नम आंखों से वह बार बार मोबाइल पर प्रतीम की फोटो देखने की जिद करती है। बच्चे के अपहरण के बाद से घर में चूल्हा नहीं जला है। पड़ोसी और रिश्तेदार चाय नाश्ता ला रहे लेकिन मां और अन्य परिजनों के गले से खाना नाश्ता नहीं उतर रहा है। अनहोनी की आशंका से पूरा परिवार गमजदा है। पुलिस के आला अफसरों ने 24 घंटे में मासूम का सुराग पा लेने का आश्वासन दिया था। क्राइम ब्रांच, एसओजी और पुलिस टीमें पूरी रात छापेमारी में जुटी रहीं। यहां तक की कई रिश्तेदारों से लंबी पूछताछ हुई। मांडा, मेजा, कोरांव, नैनी समेत अन्य इलाके के गिरोह के बदमाशों को उठाया गया। कई संदिग्धों से पूछताछ जारी है लेकिन 20 घंटे बीत जाने के बाद पुलिस के हाथ खाली ही हैं। मां की तहरीर पर एफआईआर पुलिस के मुताबिक देर रात छात्र प्रतीक की मां आरती शर्मा की तहरीर पर अज्ञात बदमाशो के खिलाफ मांडा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। फिलाहल शक के आधार पर किसी को नामजद नहीं किया गया है। इससे जांच में वक्त लग रहा है। दादा बोले,जेवनिया गांव पूछा, खींचकर बैठाया अपहृत छात्र प्रतीक शर्मा गुलाब पट्टी इंटर कॉलेज अकोढा में एलकेजी में पढ़ाई कर रहा है। दादा नागेश्वर प्रसाद का कहना है कि बदमाशो ने जेवनियां गांव जाने का रास्ता पूछा। इसके बाद प्रतीक को खींचकर कार में बैठते हुए भाग निकले। कार की नंबर प्लेट टूटी होने के कारण देख नहीं सके। उन्होंने कहा की घटना के बाद शोर मचाया लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसके बाद मैं बादहवास होकर जमीन पर गिर गया। दोपहर में आएंगे छात्र के पिता अपहृत छात्र प्रतीक के पिता ओम प्रकाश शर्मा मुंबई स्थित एक फ्लैट में सिक्योरिटी गार्ड हैं।बेटे के अपहरण की सूचना उन्हें मुंबई में दी गई तो वह बेहोश हो गए थे। शनिवार रात वह प्रयागराज आने के लिए चल दिए। दोपहर तक गांव पहुंच जाने की उम्मीद है। मोबाइल में फोटो देख रही मां अपहृत छात्र की मां आरती शर्मा का रो रोकर बुरा हाल है। परिवार की महिलाएं उन्हें संभाल रही हैं। आरती बार बार जिद करती हैं कि मोबाइल में उन्हें प्रतीक की फोटो दिखाई जाए। वह दरवाजे की तरफ कुछ कुछ देर बाद जाती हैं ताकि कोई सूचना मिल जाए। जानिये अपहरण के बाद क्या क्या हुआ प्रयागराज में शनिवार को दिनदहाड़े LKG में पढ़ने वाले बच्चे का अपहरण हो गया। छात्र स्कूल से घर लौट रहा था। जैसे ही वह स्कूल वैन से नीचे उतरा, दो बदमाशों ने उसे कार के भीतर खींच लिया और भाग निकले। ये किडनैपिंग बच्चे के दादा के सामने हुई। वे उसे रिसीव करने पहुंचे थे। वह कुछ ही दूरी पर खड़े थे। परिवार की आर्थिक हालत अच्छी नहीं है। बच्चे के पिता मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड हैं। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। अभी तक फिरौती का फोन नहीं आया है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. अजय पाल शर्मा और यमुनापार डीसीपी विवेक चंद्र यादव मौके पर पहुंचे। दोनों अफसरों ने मांडा थाने के एसएचओ अनिल कुमार वर्मा को फटकार लगाई। अजय पाल ने 24 घंटे में छात्र की बरामदगी का आश्वासन दिया है। पुलिस की टीमें किडनैपर्स की तलाश में जुटी हैं। 3 तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरी घटना… घर से स्कूल 15 किमी दूर घटना शनिवार शाम चार बजे के करीब मांडा के सराय कला गांव में हुई। गांव के ओम प्रकाश शर्मा मुंबई में रहकर सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं। गांव में उनकी पत्नी, दो बच्चों के अलावा उनके पिता नागेश्वर रहते हैं। ओम प्रकाश के दो बच्चों में 6 साल का प्रतीक बड़ा है। उससे छोटी एक बेटी है, जो तीन साल की है। प्रतीक मेजा के रामनगर में सोनार का तारा स्थित स्कूल में LKG में पढ़ता है। स्कूल घर से करीब 15 किमी दूर है और वह वैन से आता जाता है। वैन घर से करीब 150 मीटर दूर उतार देती है और वहां से उसे उसके दादा लाते और ले जाते हैं। सफेद रंग की ऑल्टो कार से आए बदमाश दादा नागेश्वर ने बताया- रोज शाम चार बजे के करीब प्रतीक स्कूल से घर लौटता है। शनिवार शाम भी इसी वक्त मैं उसे लेने जा रहा था। जिस पॉइंट पर स्कूल वैन प्रतीक को उतारती है, उससे करीब 20 कदम की दूरी पर था। तभी सफेद रंग की ऑल्टो कार आकर रुकी। उसमें दो लोग बैठे थे। एक कार से बाहर आकर मुझसे रास्ता पूछने लगा। इतने में ही वैन आ गई। उन्होंने बताया, जैसे ही प्रतीक वैन से उतरा, मुझसे रास्ता पूछ रहा व्यक्ति तेजी से बच्चे की ओर दौड़ा। मैं कुछ समझ पाता, तब तक उसके साथी ने कार आगे बढ़ा दी और अगले ही पल प्रतीक को कार में खींचकर अपने साथी के साथ भाग निकला। मैं पीछे दौड़ा, लेकिन कार तक पहुंच नहीं पाया। दादा बोले- कार का नंबर नहीं देख पाया दिनदहाड़े हुई इस वारदात की सूचना पर पुलिस पहुंची। दादा ने पूछताछ में बताया कि सबकुछ इतना तेजी से हुआ कि वह कार का नंबर नहीं देख पाए। दोनों बदमाशों को उन्होंने पहले कभी नहीं देखा है। पुलिस ने गांववालों से पूछताछ की तो पता चला कि कार औंता गांव की ओर गई है। पुलिस ने आसपास के सभी रास्तों पर नाकेबंदी कराई, लेकिन अभी तक किडनैपर्स और बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका है। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया, अब तक कि पूछताछ में परिवार ने किसी रंजिश की बात नहीं बताई है। परिवार की माली हालत बहुत अच्छी नहीं है। अब तक किसी तरह की कॉल भी घरवालों के पास नहीं आई है। हर बिंदु पर छानबीन की जा रही है। अखिलेश यादव ने की बच्चे को सही सलामत घर पहुंचाने की मांग
    Click here to Read more
    Prev Article
    थानाभवन पुलिस पर भ्रष्टाचार, मारपीट के गंभीर आरोप:पीड़ितों को पीटने और आरोपियों को छोड़ने का मामला सामने आया
    Next Article
    लखनऊ VHRP ने मौलाना अब्दुल्ला का पुतला फूंका:अब्दुल्ला चतुर्वेदी को फांसी देने की मांग , गोपाल राय बोले- आतंकी विचारधारा के लोग माहौल खराब करना चाह रहे है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment