Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ यूनिवर्सिटी में समाजवादी छात्र सभा का हंगामा:बोले- शिक्षा को बनाया जा रहा व्यवसाय, करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

    13 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय में सोमवार को समाजवादी छात्र सभा के छात्रों ने हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया। फीस वृद्धि से नाराज छात्र कुलपति से मिलने के लिए जा रहे थे, लेकिन उन्हें पहले ही रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि कुलपति कार्यालय की ओर जाने वाले रास्ते पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने ताला लगा दिया था, जिससे छात्र और ज्यादा भड़क गए। इसके बाद गुस्साए छात्र लंबे समय तक लोहे के चैनल को पीटते रहे और नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंचे प्रॉक्टर ने छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन छात्र उनसे भी भिड़ गए। ‘यूनिवर्सिटी निजीकरण की तरफ बढ़ रहा है’ प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि यूनिवर्सिटी धीरे-धीरे निजीकरण की ओर बढ़ रही है, जहां फीस लगातार बढ़ाई जा रही है लेकिन सुविधाएं लगातार घटती जा रही हैं। बीकॉम (ऑनर्स) की फीस बढ़ाकर 40,232 रुपये कर दी गई है, जो पहले 28,330 रुपये थी। वहीं एलएलबी की फीस 47,330 रुपये हो गई है, जो पहले 25,580 रुपये थी। इसी तरह बीएससी, बीबीए और बीवीए जैसे अन्य कोर्सेज की फीस में भी भारी बढ़ोतरी की गई है। ‘शिक्षा को व्यवसाय बनाया जा रहा है’ समाजवादी छात्र सभा के सदस्य और लखनऊ विश्वविद्यालय में MA हिंदी के छात्र प्रेम प्रकाश ने कहा कि इस फीस वृद्धि ने हम छात्रों की कमर तोड़ दी है। मौजूदा समय में कुलपति लगातार छात्र विरोधी फरमान जारी कर रहे हैं। UG की एंट्रेंस एग्जाम फीस ₹800 होती थी वह 1200 कर दिया गया है। शिक्षा को व्यवसाय बनाया जा रहा है। इसे हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। कुलपति से बताना चाहते हैं कि हम लोग गरीब , किसान , मजदूर और मजलूम के बेटे हैं सस्ती शिक्षा हमारा अधिकार है। यह तुगलकी फरमान है इसका हम मुंह तोड़ जवाब देंगे। ‘अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे’ पिछले दिनों हम लोगों ने ज्ञापन देकर कुलपति को बता दिया था। अगर फीस वापस नहीं ली जाए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब हम लोग अनिश्चितकालीन धरना करेंगे। छात्रों का कहना है कि कुलपति इसलिए बाहर नहीं निकल रहे हैं क्योंकि जब चोर चोरी करता है तो डरता है हमारे कुलपति महोदय भगोड़े हैं। छात्रों के सवालों के जवाब नहीं है इसलिए हमसे मिलने से डर रहे हैं। हम छात्रों के बिना कुलपति का और यहां के स्टाफ का कोई अस्तित्व नहीं। हम ही से यह है और हम इनसे मिलेंगे सवाल करेंगे लड़ेंगे और जीतेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चुनाव टलने पर प्रधानों को ही प्रशासक बनाने की मांग:प्रधान संघ ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन, मनरेगा भुगतान की भी अपील
    Next Article
    पीलीभीत हाईवे पर दो पक्षों में मारपीट:मामूली बात पर भिड़े युवक, लात-घूंसे चले; वीडियो वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment