Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत हाईवे पर दो पक्षों में मारपीट:मामूली बात पर भिड़े युवक, लात-घूंसे चले; वीडियो वायरल

    14 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत जनपद के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में हाईवे पर दो युवकों के बीच सरेआम मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना रविवार रात को हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, यह घटना बरखेड़ा ब्लॉक के सामने स्थित हाईवे पर हुई। बताया जा रहा है कि किसी मामूली बात को लेकर दोनों युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों ने बीच सड़क पर एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए और काफी देर तक हाथापाई होती रही। इस हंगामे के दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। हैरानी की बात यह रही कि भीड़ ने बीच-बचाव करने के बजाय मूकदर्शक बनी रही और अपने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो बनाती रही। हाईवे पर हुई इस मारपीट के कारण कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। बरखेड़ा थाना अध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस वीडियो के आधार पर युवकों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है, जिसके बाद उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ यूनिवर्सिटी में समाजवादी छात्र सभा का हंगामा:बोले- शिक्षा को बनाया जा रहा व्यवसाय, करेंगे अनिश्चितकालीन धरना
    Next Article
    मऊ में स्कूलों का समय बदला:21 अप्रैल से सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कक्षाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment