Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ यूनिवर्सिटी में समाजवादी छात्र सभा का हंगामा:VC कार्यालय घेरने जा रहे छात्र प्रॉक्टर से भिड़े , छात्र बोले- दोगुना तक फीस बढ़ी , विश्वविद्यालय निजीकरण की तरफ बढ़ रहा

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ यूनिवर्सिटी में समाजवादी छात्र सभा का जमकर हंगामा विरोध प्रदर्शन। फीस वृद्धि से नाराज होकर छात्र कुलपति से मिलने जा रहे थे मगर उन्हें पहले भी रोक लिया गया। कुलपति ऑफिस की तरफ जाने वाले रास्ते पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से ताला लगा दिया गया। इसके बाद नाराज छात्र काफी देर तक लोहे का चैनल पीटते रहे और हंगामा नारेबाजी करने लगे प्रॉक्टर समझाने आए तो उनसे भी छात्र भिड़ गए। ‘यूनिवर्सिटी निजीकरण की तरफ बढ़ रहा है’ प्रदर्शन कर रहे हैं छात्रों ने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय निजीकरण की तरह पढ़ रहा है। फीस बेटा आशा बढ़ रही है और सुविधाएं शून्य होती जा रही हैं। बीकॉम (ऑनर्स) की फीस बढ़कर 40,232 हुई , पहले 28,330 थी। LLB की फीस 47,330 हो गई है , पहले 25,580 रु थी। इसी तरह BSC , BBA और BVA की फीस बढ़ी है। उन्होंने कहा कि यह फीस लगभग दुगना बढ़ी है जिससे छात्रों के ऊपर काफी ज्यादा आर्थिक बोझ बढ़ गया है। ‘शिक्षा को व्यवसाय बनाया जा रहा है’ समाजवादी छात्र सभा के सदस्य और लखनऊ विश्वविद्यालय में। MA हिंदी के छात्र प्रेम प्रकाश ने कहा कि इस फीस वृद्धि ने हम छात्रों की कमर तोड़ दी है। मौजूदा समय में कुलपति लगातार छात्र विरोधी फरमान जारी कर रहे हैं। UG की एंट्रेंस एग्जाम फीस ₹800 होती थी वह 1200 कर दिया गया है। शिक्षा को व्यवसाय बनाया जा रहा है इसे हम लोग हरगिज बर्दाश्त नहीं करेंगे। कुलपति से बताना चाहते हैं कि हम लोग गरीब , किसान , मजदूर और मजलूम के बेटे हैं सस्ती शिक्षा हमारा अधिकार है। यह तुगलकी फरमान है इसका हम मुंह तोड़ जवाब देंगे। ‘अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे’ पिछले दिनों हम लोगों ने ज्ञापन देखकर कुलपति को यह बता दिया था की फीस वापस लिया जाए मगर फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई अब हम लोग अनिश्चितकालीन करने के लिए बाध्य हैं। उन्होंने कहा कि कुलपति इसलिए बाहर नहीं निकल रहे हैं क्योंकि जब चोर चोरी करता है तो डरता है हमारे कुलपति महोदय भगोड़े हैं। छात्रों के सवालों के जवाब नहीं है इसलिए हमसे मिलने से डर रहे हैं। हम छात्रों के बिना कुलपति का और यहां के स्टाफ का कोई अस्तित्व नहीं। हम ही से यह है और हम इनसे मिलेंगे सवाल करेंगे लड़ेंगे और जीतेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    28 आउटसोर्सिंग कर्मचारी वेतन न मिलने से काम बंद:फिरोजाबाद नगर निगम की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका
    Next Article
    थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग:देवरिया में विश्व हिन्दू महासंघ ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment