Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग:देवरिया में विश्व हिन्दू महासंघ ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

    5 hours ago

    2

    0

    देवरिया में विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी के नेतृत्व में सोमवार को संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर थाना बरहज के प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने आरोप लगाया कि 19 अप्रैल 2026 को तहसील इकाई गठन कार्यक्रम के दौरान बरहज तहसील अध्यक्ष प्रदीप सोनकर को फोन कर थाना बरहज बुलाया गया। उन्हें एक पारिवारिक विवाद के मामले में दोपहर करीब 2 बजे से काफी देर तक थाने पर बैठाए रखा गया। कड़ी कार्रवाई करने की मांग की इस घटना के कारण संगठन का कार्यक्रम प्रभावित हुआ। तिवारी ने इस कार्रवाई को गंभीर बताते हुए कहा कि इससे संगठन की गतिविधियों में बाधा उत्पन्न होती है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और संबंधित थाना अध्यक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें मंडल प्रभारी गोरखपुर बृजेश कुमार तिवारी, जिला महामंत्री मृत्युंजय कुमार सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष वशिष्ठ कुमार तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, जिला मंत्री गिरिजेश तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी पुण्य प्रकाश पाण्डेय, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संदीप चौरसिया सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आगे आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ यूनिवर्सिटी में समाजवादी छात्र सभा का हंगामा:VC कार्यालय घेरने जा रहे छात्र प्रॉक्टर से भिड़े , छात्र बोले- दोगुना तक फीस बढ़ी , विश्वविद्यालय निजीकरण की तरफ बढ़ रहा
    Next Article
    अंबेडकरनगर लूट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार:5.45 लाख रुपये और अवैध तमंचा बरामद, भाई मास्टरमाइंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment