Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लेखपाल से जेल अधीक्षक बने अविनाश मिश्रा:कानपुर देहात में डीएम कपिल सिंह से की शिष्टाचार भेंट

    15 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के डेरापुर क्षेत्र के जलिहापुर गांव निवासी अविनाश मिश्रा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी कपिल सिंह से शिष्टाचार भेंट की। अविनाश मिश्रा ने लेखपाल पद से अपने करियर की शुरुआत की थी और कड़ी मेहनत के बल पर अब जेल अधीक्षक का प्रतिष्ठित पद हासिल किया है। इस अवसर पर अविनाश मिश्रा ने अपने अब तक के सफर और आगामी जिम्मेदारियों को लेकर जिलाधिकारी से मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि लेखपाल पद पर कार्य करते हुए भी उन्होंने पीसीएस परीक्षा की तैयारी निरंतर जारी रखी और दिन-रात के कठिन परिश्रम से यह सफलता हासिल की। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने अविनाश मिश्रा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प, लगन और सकारात्मक सोच के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। जिलाधिकारी ने अविनाश मिश्रा को भविष्य के दायित्वों के निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं और जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी। अविनाश मिश्रा ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन आगे भी उनकी कार्यशैली में प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अपर श्रम आयुक्त कार्यालय पर वाराणसी पुलिस का पहरा:कई संगठनों ने किया था विरोध का एलान, DIG बोले - किसी को नहीं है प्रदर्शन की अनुमति
    Next Article
    नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद:संयुक्त छापेमारी में तीन तस्कर गिरफ्तार, 11 लाख से अधिक की दवाएं जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment