Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे आयुष्मान खुराना:संजय दत्त ने पत्नी मान्यता को तिलक लगाया; अंकिता लोखंडे ने बप्पा के चरणों में झुककर लिया आशीर्वाद

    1 day ago

    4

    0

    गणेश उत्सव के दौरान मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल में लगातार बॉलीवुड और फिल्म जगत की भी हस्तियां पहुंच रही हैं। गुरुवार को गोविंदा के बेटे यशवर्धन और बेटी टीना ने भी गणपति बप्पा के दर्शन किए। आज अनंत अंबानी ने भी लालबागचा राजा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। लालबागचा राजा के आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक, 2026 में गणपति की स्थापना 14 सितंबर को हुई थी। 25 सितंबर को विसर्जन होगा। देखें तस्वीरें- संजय दत्त की चंकी पांडे से मुलाकात हुई इससे पहले संजय दत्त पत्नी मान्यता दत्त के साथ लालबागचा राजा पहुंचे थे। दोनों ने साथ में पूजा की। इसी दौरान संजय दत्त की मुलाकात अभिनेता चंकी पांडे से भी हुई। चंकी अपनी बेटी अनन्या पांडे के साथ वहां पहुंचे थे। दोनों कलाकारों ने एक-दूसरे से मुलाकात की और कुछ देर बातचीत भी की। संजय ने मान्यता के माथे पर तिलक लगाया इस दौरान संजय दत्त ऑरेंज कुर्ते में नजर आए, जबकि मान्यता ने पिंक सूट पहना था। दोनों ने साथ में गणपति की पूजा की। दर्शन के दौरान संजय ने बप्पा के सामने सिर झुकाया और माथे पर तिलक लगाया। संजय दत्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आया। इसमें वह अपने माथे पर तिलक लगाने के बाद मान्यता के माथे पर भी तिलक लगाते नजर आए। दर्शन के दौरान संजय दत्त मान्यता का खास ख्याल रखते भी नजर आए। भारी भीड़ के बीच वह उन्हें अपने करीब रखते दिखे। पंडाल की तरफ जाते समय भी संजय लगातार उनके साथ चलते रहे। कार्तिक ने बप्पा के चरणों में अवॉर्ड रखा फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद मंगलवार सुबह कार्तिक आर्यन लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने बप्पा के चरणों में अवॉर्ड रखकर आशीर्वाद लिया था। गोविंदा अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ पहुंचे मंगलवार को गोविंदा लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान वह अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए थे। दोनों ने गणपति बप्पा के दर्शन किए थे। राजपाल यादव भी दर्शन करने पहुंचे थे बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव भी मंगलवार को लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। खास बात यह रही कि उन्होंने वीआईपी एंट्री लेने के बजाय आम श्रद्धालुओं की कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। राजपाल यादव ने भक्तों के साथ खड़े होकर ‘गणपति बप्पा मोरया’ का जाप किया और चरण स्पर्श कर दर्शन किए। इस दौरान फैंस ने उन्हें अपने बीच देखकर खुशी जताई। अभिनेता ने भी मुस्कुराकर लोगों का अभिवादन किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अनुष्का शर्मा मोस्ट-फॉलोव्ड एथलीट पार्टनर्स में शामिल:दुनिया की टॉप-5 में इकलौती भारतीय; लिस्ट में किम कार्दशियन और टेलर स्विफ्ट जैसे सेलेब्स के नाम
    Next Article
    एशियन गेम्स में भारत को दूसरा गोल्ड:सुरुचि-कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता; 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में सिल्वर भी मिला

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment