Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर डीएम-एसपी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का निरीक्षण किया:शहर की यातायात व्यवस्था परखी, सुपर मार्केट से अतिक्रमण हटाया

    2 hours ago

    1

    0

    जिलाधिकारी सत्यप्रकाश और पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने गुरुवार शाम सुपर मार्केट स्थित नगर पालिका परिषद के कंट्रोल कमांड सेंटर (आईसीसीसी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था का जायजा लिया और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को आईसीसीसी के संचालन में कोई लापरवाही न बरतने और सभी कैमरों के सुचारू रूप से कार्य करने को सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। सुपर मार्केट के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने क्षेत्र में फैले अतिक्रमण पर नाराजगी व्यक्त की। उनके निर्देश पर, नगर पालिका टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन की मदद से पालिका की गैलरी में अवैध रूप से बनाई गई बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कर कब्जा हटाया। संबंधित दुकानदार पर 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। पुलिस अधीक्षक ने चिंतन पार्क के पास असामाजिक तत्वों और शराबियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, सेंट्रल बैंक के आसपास फैले अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि वे स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा पालिका द्वारा कार्रवाई करते हुए सामान जब्त कर जुर्माना वसूला जाएगा। इस निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार विश्वकर्मा, कर निर्धारण अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, प्रभारी सफाई निरीक्षक महेन्द्र सिंह, नजूल लिपिक सुधीर रावत, गैरिज प्रभारी अमित कुमार रिंकू सहित पालिका के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PCS अधिकारी समेत 3 के घरों में करोड़ों की चोरी:बस्ती में खिड़की तोड़कर घर में घुसे, CCTV में दो संदिग्ध कैद
    Next Article
    Dhurandhar 2 vs Ustaad Bhagat Singh: साउथ में फेल हुई रणवीर की 'धुरंधर 2', लाखों में सिमटी कमाई, 'उस्ताद भगत सिंह' ने मारी बाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment