Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या:पिता ने परीक्षा में खराब प्रदर्शन की जताई आशंका, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में 10वीं की एक छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। छात्रा के पिता ने आशंका जताई है कि परीक्षा में खराब प्रदर्शन के कारण उनकी बेटी ने यह कदम उठाया। यह घटना कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम धवारी की है। मृतका की पहचान 16 वर्षीय मांदरी पुत्री जानकी बुनकर के रूप में हुई है, जो महरौनी के एक विद्यालय में कक्षा 10 में पढ़ रही थी। उसके बोर्ड पेपर चल रहे थे। शनिवार शाम को मांदरी घर पर अकेली थी। उसकी मां फसल काटने खेत पर गई हुई थीं, जबकि पिता और भाई मजदूरी के लिए दूसरे शहर गए थे। शाम करीब 6:30 बजे जब मां घर लौटीं, तो उन्होंने कच्चे कमरे में मांदरी का शव मयारी से बंधी रस्सी के फंदे से लटका पाया। मां ने तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के पिता जानकी ने बताया कि मांदरी तीन बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि छात्रा की आत्महत्या के मामले में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व कैबिनेट मंत्री-सपा सांसद बोले- विद्यालय खोलना महान काम:महादेवा में शिक्षा को शेरनी का दूध बताया; कहा- इसे पीकर व्यक्ति समाज में महान बनता है
    Next Article
    होली से पहले श्रावस्ती में पुलिस प्रशासन हुआ अलर्ट:डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च, कहा- अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment