Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली से पहले श्रावस्ती में पुलिस प्रशासन हुआ अलर्ट:डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च, कहा- अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती जनपद में आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। वही चप्पे चप्पे पर सक्रियता बढ़ा दी गई है. जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने संयुक्त रूप से भंगहा, मल्हीपुर, बदला, नासिरगंज, गिलौला और इकौना सहित विभिन्न संवेदनशील तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस सक्रियता से आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय ने जनपदवासियों से होली को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, अराजकता उत्पन्न करने या कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आशंका की स्थिति में तत्काल संबंधित थानाध्यक्ष या उपजिलाधिकारी को सूचना देने को कहा गया। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने बताया कि शांति व्यवस्था में विघ्न डालने वाले तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की भी लगातार निगरानी की जा रही है। यदि कोई व्यक्ति ऐसी पोस्ट साझा करता है जिससे माहौल खराब होने की आशंका हो, तो उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि त्योहार के दौरान अमन-चैन से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या:पिता ने परीक्षा में खराब प्रदर्शन की जताई आशंका, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    69000 शिक्षक भर्ती पर सामान्य वर्ग छात्र मोर्चा की चेतावनी:सरकार ने सामान्य वर्ग की सीटों के नुकसान की भरपाई करें; नहीं तो लखनऊ में बड़ा आंदोलन करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment