Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में अखिलेश, राहुल, ममता बनर्जी के पुतले फूंके:भाजपा महिला मोर्चा व भारतीय जनता युवा मोर्चा ने संसद में बिल विरोध पर किया प्रदर्शन

    3 hours ago

    2

    0

    ललितपुर में बुधवार शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा और भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस, सपा, टीएमसी और डीएमके सहित अन्य दलों के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन संसद में 'नारी शक्ति वंदन अभियान' बिल का विरोध करने के खिलाफ किया गया। घंटाघर पर प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी के पुतले फूंके और इन पार्टियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर 'नारी शक्ति वंदन अभियान' ललितपुर की जिला संयोजक रुचिका बुन्देला ने कहा कि ये दल हमेशा से महिला विरोधी रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर रहे थे, तब इन दलों ने संसद में बिल का विरोध कर अपनी 'महिला विरोधी' मानसिकता उजागर कर दी। भारत की महिला शक्ति कर रही विरोध बुन्देला ने आगे कहा कि इन दलों के विरोध के कारण यह बिल पारित नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि भारत की महिला शक्ति देशभर में इन दलों का विरोध कर रही है और ललितपुर में भी इसी विरोध के लिए कार्यकर्ता एकत्रित हुए थे। इस प्रदर्शन में नगरपालिका अध्यक्ष सोनाली विवेक जैन, जिला महामंत्री रजनी अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष रजनी साहू, जिला मंत्री सुनीता पंथ, बसंती लारिया, अर्चना राजपूत, रानी जहां, पार्वती खटीक, आशा कौशिक, भागवती लोधी, ममता तिवारी, राखी ताम्रकार, गुंजन, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीतेश संज्ञा, पार्थ चौबे, अभिमन्यु सिंह लोधी, राहुल सिंह लोधी, देवेंद्र गुरु, मनोज खटीक एडवोकेट, धर्मेंद्र पाठक, ध्रुव सिंह सिसौदिया, दीपक पाराशर, शिवम पाराशर, अनुज शर्मा, आशीष सैनी और जगभान सिंह लोधी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ से आए अधिकारी , व्यापारियों को नहीं मिली राहत:सेंट्रल मार्केट प्रकरण में अधिकारी बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का करना होगा पालन, व्यापारियों से लिए सुझाव
    Next Article
    भाजपा ने विपक्ष का पुतला फूंका:पीलीभीत में कांग्रेस और सहयोगी दलों के विरोध पर प्रदर्शन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment