Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ से आए अधिकारी , व्यापारियों को नहीं मिली राहत:सेंट्रल मार्केट प्रकरण में अधिकारी बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का करना होगा पालन, व्यापारियों से लिए सुझाव

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के सेंट्रल मार्केट प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के 13 दिन बाद अधिकारियों और व्यापारियों की एक विशेष वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से लखनऊ से पहुंचे मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, आवास विकास के प्रमुख सचिव पी गुरुप्रसाद और आवास आयुक्त डॉ बलकार सिंह के साथ मंडलायुक्त, जिले के डीएम, एसएसपी, मेडा के वीसी, नगर आयुक्त औरप्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। हालांकि इस दौरान व्यापारियों को कोई राहत भरा संदेश तो नहीं मिला, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें आश्वास्त किया कि वह उनकी बात को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष रखेंगे। लगभग ढाई घंटे चली वार्ता मंडल आयुक्त कार्यालय पर लगभग ढाई घंटे चली इस विशेष वार्ता में व्यापारियों को समझाया कि क्योंकि यह आदेश सुप्रीम कोर्ट का है इसलिए इसका पालन करना अनिवार्य है। हालांकि उनके जख्म पर मरहम लगाते हुए अधिकारियों ने कहा कि जो उनकी मांग सेटबैक को लेकर है वह इसको भी सुप्रीम कोर्ट के समक्ष रखेंगे लेकिन आदेश का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। न्यायालय के आदेश का करेंगे पालन बैठक के दौरान व्यापारियों की ओर से प्रतिनिधि मंडल में शामिल एडवोकेट अनजनेय सिंह ने बताया कि क्योंकि आदेश माननीय सर्वोच्च न्यायालय का इसलिए हम उसका अवश्य पालन करेंगे। हम कोर्ट के किसी आदेश की कोई अवहेला नहीं कर रहे हैं। अधिकारियों ने भी हमसे यही बताया है कि इसको पालन करने के बाद ही उन्हें कोई राहत मिलेगी। जहां तक बात छोटे मकान में सेटबैक की है तो वह भी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आदेश अनुसार ही उनको भी सेटबैक छोड़ना होगा। सरकार ले रही संज्ञान संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार इस प्रकरण में लखनऊ से आकर अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ बैठक की है और उनसे सुझाव लिया है इससे एक बात तो स्पष्ट है कि हमारी सरकार इस मामले पर संज्ञान ले रही है। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कोई अवहेलना नहीं कर सकता है इसलिए इसमें आदेश का पालन करते हुए राहत की मांग के लिए सरकार हमारा पक्ष अवश्य रखेगी हमें सरकार पर पूरा भरोसा है कि वह हमें न्याय दिलाएंगे। 13 दिनों से चल रहा है प्रदर्शन सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद सेक्टर 2 के व्यापारी और स्थानीय निवासियों ने 13 दिन से लगातार अपना विरोध प्रदर्शन चला रखा है। उनके कहना है कि 37 मीटर के मकान में वह दुकान तो बंद कर सकते हैं लेकिन अगर इसमें भी उनको सेटबैक छोड़ना पड़ा तो वह फिर कहां रहेंगे यह उनके लिए एक बड़ा सवाल है। इसके चलते आज व्यापारियों ने सरकार के भरोसे और अपने व्यापार को खत्म होने के लिए एक तेरहवी का भी आयोजन किया था। जिसमें सुबह पहले हवन फिर ब्रह्म भोज और फिर शोक सभा होनी थी, लेकिन सुबह ही सिविल लाइन भारी संख्या में पुलिस बल के साथ वहां पहुंची और महिलाओं से वार्ता की जिसके बाद सिर्फ हवन ही हो पाया। ब्रह्म भोज और शोक सभा धरना स्थल पर नहीं हुई। वहीं अब भी महिलाओं का कहना है कि उनका प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU के पत्रकारिता के 18 छात्रों को रोजगार मिला:कानपुर में छात्रों को डिग्री से पहले नौकरी मिली, डिजिटल की समझ ने आगे बढ़ाया
    Next Article
    ललितपुर में अखिलेश, राहुल, ममता बनर्जी के पुतले फूंके:भाजपा महिला मोर्चा व भारतीय जनता युवा मोर्चा ने संसद में बिल विरोध पर किया प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment