Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस:प्रभारी मंत्री बोले भाजपा सदैव मातृ शक्ति के सशक्तिकरण का पक्षधर रही है

    9 hours ago

    2

    0

    ललितपुर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का स्थापना दिवस हाईवे स्थित पार्टी कार्यालय पर मनाया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री और ललितपुर जिले के प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री हरीराम सिंह लोधी एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि पार्टी अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। उन्होंने बताया कि भाजपा की यात्रा आजादी के बाद जनसंघ के रूप में शुरू हुई थी। वर्ष 1977 में जनसंघ का जनता पार्टी में विलय हो गया था, लेकिन यह निर्णय उचित नहीं था। परिणामस्वरूप, 6 अप्रैल 1980 को पार्टी ने अपनी विचारधारा पर लौटकर भारतीय जनता पार्टी का गठन किया। इस यात्रा के माध्यम से भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने में सफल हुई है। मुख्य अतिथि और जिला प्रभारी दानिश आजाद अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि संघर्ष से सफलता पाने की कहानी ही भारतीय जनता पार्टी की कहानी है। उन्होंने जोर दिया कि आज भाजपा का बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी गर्व से बताता है कि वह भाजपा में है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र और श्रीफल देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास्तव, प्रेमचंद पटेल, अशोक गोस्वामी, हरीराम निरंजन, प्रदीप चौबे, रमेश कुमार सिंह लोधी एडवोकेट, जगदीश सिंह लोधी एडवोकेट, राजकुमार जैन, विनोद अगरिया, संतोष कुमार तिवारी एडवोकेट, एमएलसी प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी, रामेश्वर प्रसाद सड़ैया, केहरसिंह बुंदेला, हाकिम सिंह लोधी, मनोहर लाल शर्मा, रामनारायण पाठक एडवोकेट, बद्री प्रसाद दुबे, श्रीमती लक्ष्मी रावत, कमलापति रिछारिया, सियाराम श्रृंगिऋषि, आत्माराम उपाध्याय, डॉ. राजकुमार जैन, अजय जैन साइकिल, डॉ. हरिश्चंद्र झां, संजय बट्टा, राजेश त्रिपाठी, रघुवीर तिवारी, डॉ. रामगोपाल साहू, छक्कीलाल साहू, बृजेंद्र सिंह, ई. वी. के. पाल, देवेंद्र गुरु, रामकिशन लोधी, शशिशेखर पांडेय, सुरेश कोंतेय, धर्मेंद्र गोस्वामी, अरविंद सिंघई, गोकुल बाबू एडवोकेट, के. एल. मालवीय एडवोकेट, सीताराम नरवरिया बड़डे और सचिन साहू शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में मिशन शक्ति फेज-5:महिलाओं को मिले पट्टा, राशन कार्ड, खतौनी दस्तावेज
    Next Article
    मेरठ में 8 अप्रैल से ऑल इंडिया स्नूकर चैम्पियनशिप:आदित्य मेहता समेत कई स्टार देश भर से पहुंच कर करेंगे प्रतिभाग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment