Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में बाइक-ट्रैक्टर भिड़ंत, पिता-बेटी की मौत:भाई दूज मनाकर लौटते समय हुआ हादसा, पत्नी गंभीर रूप से घायल

    9 hours ago

    1

    0

    ललितपुर के मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम साढूमल में शुक्रवार शाम एक बाइक और ट्रैक्टर की भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार पिता और पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार, थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम कलरव निवासी बृजेश (32) पुत्र तिजई अहिरवार अपनी पत्नी पूजा और बेटी पूनम के साथ भाई दूज मनाने मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरा खुर्द स्थित ससुराल आए थे। भाई दूज का त्योहार मनाने के बाद शुक्रवार शाम बृजेश अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जब वे मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम साढूमल के समीप पहुंचे, तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार फसल कटर लगे ट्रैक्टर से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार बृजेश (30) और उनकी 11 वर्षीय बेटी पूनम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मड़ावरा के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 108 एम्बुलेंस की मदद से तीनों को मड़ावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बृजेश और पूनम को मृत घोषित कर दिया। पूजा का उपचार जारी है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही की जा रही है। साथ ही, फरार ट्रैक्टर चालक को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में युवक का फंदे पर लटका मिला शव:आर्थिक तंगी और पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या
    Next Article
    अलीगढ़ के प्रतीक मुद्गल को UPSC में 54वीं रैंक मिली:लेफ्टिनेंट की नौकरी छोड़ी, पहले ही प्रयास में हासिल की सफलता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment