Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ के प्रतीक मुद्गल को UPSC में 54वीं रैंक मिली:लेफ्टिनेंट की नौकरी छोड़ी, पहले ही प्रयास में हासिल की सफलता

    13 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के अतरौली क्षेत्र के गनियावली गांव निवासी प्रतीक मुद्गल ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है। प्रतीक ने देशभर में 54वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। हालांकि प्रतीक का कहना है कि उन्हें टॉप-10 में आने की उम्मीद थी। AMU से की पढ़ाई, लेफ्टिनेंट की नौकरी नहीं जॉइन की प्रतीक की शुरुआती पढ़ाई अलीगढ़ के संत फिदेलिस स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) से वर्ष 2024 में एलएलबी (LLB) की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई में होनहार प्रतीक का कुछ समय पहले सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन भी हुआ था, लेकिन उन्होंने वह नौकरी जॉइन नहीं की। उनका लक्ष्य सिविल सेवा में जाना था, इसलिए वे दिल्ली में रहकर इसकी तैयारी करने लगे। दर्शनशास्त्र विषय चुना, कोचिंग नहीं ली प्रतीक मुद्गल ने बताया कि उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा के लिए दर्शनशास्त्र विषय चुना। इस विषय की तैयारी के लिए उन्होंने किसी कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया। केरल के एक दर्शनशास्त्र के विद्वान से उन्हें मार्गदर्शन मिला, जिनसे प्रेरित होकर उन्होंने यह विषय चुना। प्रतीक ने बताया कि यह उनका पहला ही प्रयास था। उन्हें उम्मीद थी कि वह टॉप-10 में जगह बनाएंगे, लेकिन इस बात की खुशी है कि परिणाम में उनका नाम पहले ही पेज पर आया। ​​पिता हैं बार काउंसिल के पूर्व सचिव ​प्रतीक के पिता विजय मुद्गल अलीगढ़ बार काउंसिल के पूर्व सेक्रेटरी हैं। जैसे ही रिजल्ट आया, गनियावली गांव और अतरौली क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया। प्रतीक के चाचा और ग्राम प्रधान प्रशांत मुद्गल ने गांव में मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। प्रतीक अपने परिवार में दो बहनों के इकलौते भाई हैं। शपथग्रहण समारोह में मिला सम्मान कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह था। इसमें प्रतीक के पिता विजय मुद्गल भी वकीलों के बीच में बैठे थे। जैसे ही उनके बेटे के सिविल सेवा में सफलता की सूचना मिली, मंच पर मौजूद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने उन्हें मंच पर बुलाया। यहां पर जिला जज भी मौजूद थे। सभी अधिवक्ताओं और जज ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि बेटे की इस सफलता पर इतनी खुशी है कि बोल भी नहीं पा रहे हैं। एएमयू के भी चार मेधावी सफल एएमयू की रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी (RCA) के चार विद्यार्थियों ने यूपीएससी में सफलता हासिल की है। इनमें नाजिया परवीन को 478, गुलफिजा को 535, यासिर अहमद भट्‌टी को 811 और शाहिद रजा खान को 955 वीं रैंक मिली है। उनकी इस सफलता पर एएमयू वीसी प्रो. नईमा खातून ने बधाई दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में बाइक-ट्रैक्टर भिड़ंत, पिता-बेटी की मौत:भाई दूज मनाकर लौटते समय हुआ हादसा, पत्नी गंभीर रूप से घायल
    Next Article
    डकैती मामले में अखिले दुबे की जमानत मंजूर:होटल संचालिका प्रज्ञा त्रिवेदी ने दर्ज कराई थी FIR, फिलहाल जेल में ही रहेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment