Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में बन रहा बल्क ड्रग पार्क:राज्यमंत्री पंथ बोले- 25 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर ललितपुर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विकास भवन में लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। इस दौरान राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन और जिलाधिकारी सत्य प्रकाश उपस्थित रहे। यह समारोह 'संकल्प से सिद्धि-सुरक्षा-सुशासन-समृद्धि’ की थीम पर 'विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश' के तहत आयोजित किया गया था। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश में हुए अभूतपूर्व विकास और सतत समृद्धि को एक प्रदर्शनी के माध्यम से जनता तक पहुंचाया। साथ ही, जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार साहित्य का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन मनोहर लाल पंथ, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीशचन्द्र रावत, नगर पालिका अध्यक्षा सोनाली जैन, सांसद प्रतिनिधि अनिल पटैरिया, एमएलसी प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी, जिलाधिकारी सत्य प्रकाश और मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए नौ वर्षों के विकास और उपलब्धियों का विवरण दिया, जिसका सजीव प्रसारण दिखाया गया। जनपद के प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी भी कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की और सरकार द्वारा जनपद में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर जनपदवासियों को बधाई भी दी। कार्यक्रम के दौरान एक प्रेस वार्ता भी आयोजित की गई। इसमें राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ और भाजपा जिलाध्यक्ष हरीशचन्द्र रावत ने संयुक्त रूप से जिले में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने एयरपोर्ट, बल्क ड्रग पार्क, मेडिकल कॉलेज, किसान ऋण मुक्ति, जीरो पावर्टी कार्यक्रम, फार्मर रजिस्ट्री, रोजगार, सुमेरा तालाब का सुंदरीकरण और चौपाटी निर्माण जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के कई कार्य चल रहे हैं,ग्रामीण क्षेत्रों में16 सौ सेअधिक मजरों को मुख्य मार्गों से जोड़ने का कार्य चल रहा है,नगरीय क्षेत्र में शहर की मुख्य सड़क का चौड़ीकरण कार्य भी चल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम बलरामपुर में शुरू:जनगणना 2027 के लिए मकान सूचीकरण और डिजिटल डेटा संकलन की ट्रेनिंग
    Next Article
    Ranveer Singh On Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' लॉन्च से पहले रणवीर सिंह का जोश हाई, कहा- इस मूवी के बाद इंडियन सिनेमा का...

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment