Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में बस ने बाइक सवार को रौंदा:पिता-पुत्र सहित तीन की मौत, चालक गाड़ी लेकर फरार

    5 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में शुक्रवार शाम बस ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे बाइक सवार 3 लोगों की ही मौत हो गई। जिसमें मासूम बच्चे समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा ग्राम भरोनी चौराहे के निकट उस समय हुआ। जब टीकमगढ़ से ललितपुर की ओर आ रही तेज रफ्तार बस ने आगे चल रही बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। मामला बानपुर थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीनों को रौंद दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। ससुराल जाते समय हुआ हादसा घटना थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम गुगरवारा के पास भरौनी तिराहे के निकट ललितपुर-बानपुर मार्ग पर हुई। ग्राम तोर (थाना बानपुर) 27 वर्षीय देशपत पुत्र इमरत अपनी ससुराल ग्राम चकोरा गया हुआ था। वहीं उसकी साली का पति 21 वर्षीय रिंकू पुत्र वीर सिंह, निवासी सुरई घाट कॉलोनी (कोतवाली सदर, ललितपुर) भी ससुराल में मौजूद था। शुक्रवार दोपहर देशपत अपने ससुर हनुमत की बाइक से रिंकू और अपने 6 वर्षीय पुत्र कार्तिक को लेकर ग्राम तोर से वापस चकोरा लौट रहा था। देर शाम करीब 8 बजे जब तीनों गुगरवारा के पास पहुंचे, तभी टीकमगढ़ से ललितपुर की ओर आ रही तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार देशपत तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसके एक पुत्र और एक पुत्री हैं। वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी पत्नी रचना दो महीने से मायके चकोरा में रह रही थी, जिसके चलते वह ससुराल गया था। वहीं रिंकू दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी सात महीने पहले जयंती से हुई थी। जयंती भी एक महीने से मायके में थी और रिंकू वहीं रुका हुआ था। क्षेत्राधिकारी महरौनी रक्षपाल सिंह ने बताया कि बानपुर-ललितपुर मार्ग पर बस-बाइक की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हुई है। बस को बरामद कर लिया गया है और एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। चालक की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने अमेरिकी कोर्ट में खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश रचने की बात कबूली, 40 साल जेल हो सकती है
    Next Article
    कुंडल लूटकर भाग रहे बदमाशों को लोगों ने दबोचा:अलीगढ़ में दुकान पर महिला से पान–मसाला मांगकर की लूट, पिटाई से एक ही हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment