Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में जुआ खेलते हुए 6 जुआरी गिरफ्तार:पुलिस ने 5340 रुपये नकद और ताश के पत्ते जब्त किए

    1 hour ago

    2

    0

    ललितपुर पुलिस ने जुआ खेलते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 5340 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई रविवार को बार कस्बे में की गई। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देश पर थानाध्यक्ष बार द्वारा जुआरियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा था। थानाध्यक्ष अजमेर सिंह पुलिस बल के साथ कस्बा बार स्थित ब्लॉक के पीछे मछली बाजार में बने टीन शेड के नीचे पहुंचे। वहां कुछ लोग जुआ खेलते हुए नजर आए। पुलिस ने घेराबंदी कर जुआरियों को पकड़ने का प्रयास किया, जिससे उनमें हड़कंप मच गया। पुलिस ने छह जुआरियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 3500 रुपये और माल फड़ से 1840 रुपये, कुल 5340 रुपये नकद बरामद हुए। ताश के पत्ते भी जब्त किए गए। पुलिस की ये टीम रही शामिल गिरफ्तार किए गए जुआरियों की पहचान घनश्याम पुत्र वृन्दावन (निवासी ढिमरौला, कस्बा बार), दीपक पुत्र तुलसी दास (निवासी थाना के पीछे, कस्बा बार), सुखदेव पुत्र पदम सिंह (निवासी ग्राम टोडी, थाना बार), छोटू पुत्र रामदास (निवासी मेला ग्राउंड के पास, कस्बा बार), पंचम पुत्र गनपत (निवासी भैलोनी लोध, थाना बार) और कृष्णपाल पुत्र भगवान दास (निवासी दशरारा तिगैला के पास, कस्बा व थाना बार) के रूप में हुई है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष अजमेर सिंह भदौरिया और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में 9779 अभ्यर्थियों ने दी NEET-UG की परीक्षा:पिछली बार से आसान था पेपर, फिजिक्स की थ्योरी ने अभ्यर्थियों को किया परेशान
    Next Article
    कासगंज में छात्र की सड़क हादसे में मौत:साइकिल ठीक कराकर लौटते समय ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, परिजनों ने किया हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment