Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में लापता युवक का शव बरामद:तीन दिन पहले घर से गायब हुआ था युवक, पुलिस बोली- मानसिक अस्वस्थता के कारण गड्ढे में गिरा

    2 hours ago

    1

    0

    ललितपुर जिले के तालबेहट थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर के मजरा डारन में शनिवार शाम एक गड्ढे से 38 वर्षीय करतार सिंह यादव का शव बरामद किया गया। करतार सिंह चार दिन पहले अपने घर से खेत पर जाने के लिए निकले थे और तभी से लापता थे। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तालबेहट क्षेत्राधिकारी आशीष मिश्रा ने बताया कि शनिवार को डायल 112 पर गड्ढे में शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर हुई जांच पड़ताल में मृतक की पहचान ग्राम रामपुर मजरा डारन निवासी करतार सिंह यादव पुत्र स्वर्गीय किशन लाल के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, करतार सिंह मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और उनका इलाज झाँसी से चल रहा था। करतार सिंह 10 फरवरी को घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकले थे। खेत के पास ही खेती के लिए उपयोग होने वाला एक पानी से भरा गड्ढा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक उसी गड्ढे में गिर गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में फ्रॉड करने वालों की संपत्ति कुर्क:युवक से पैसे लेकर प्रॉपर्टी खरीदी थी, मजिस्ट्रेट के निर्देश पर हुई कार्रवाई
    Next Article
    लखनऊ के मड़ियांव में सिलेंडर फटा-दीवार गिरी:रामलीला मैदान के पास हादसा, बाल-बाल बचा परिवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment