Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में फ्रॉड करने वालों की संपत्ति कुर्क:युवक से पैसे लेकर प्रॉपर्टी खरीदी थी, मजिस्ट्रेट के निर्देश पर हुई कार्रवाई

    5 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में व्यक्ति से फ्रॉड करने वाले अमान और फरहाना की 50 लाख की संपत्ति कुर्क कर दी गई है। ये कार्रवाई जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने की है। आरोपियों के खिलाफ मुबारकपुर थाने में मुकदमा दर्ज हैं। और मामले की रिपोर्ट मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट के यहां प्रेषित की गई थी। पीड़ित मोइनुद्दीन से 36 लाख रुपए प्राप्त किया। जिसमें से 16 लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से और शेष धनराशि नगद प्राप्त की। धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि से सगड़ी तहसील के रौनापार थाना क्षेत्र में जमीन खरीदी गई। जिसका क्षेत्रफल 0.1361 हेक्टेयर है। मजिस्ट्रेट के निर्देश पर हुई कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ रविंद्र कुमार के निर्देश पर अपराध से अर्जित संपत्ति को पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने मुनादी करते हुए कुर्की की कार्रवाई की। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के इस अभियान में क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल मुबारकपुर थाने के प्रभारी शशि मौली पांडेय के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस और राजस्व की टीम शामिल रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तीन दिवसीय प्रवास पर गोरखपुर पहुंचे मोहन भागवत:कल सुबह देंगे सामाजिक सद्भाव का संदेश; शाम को होगी प्रमुख जन गोष्ठी
    Next Article
    ललितपुर में लापता युवक का शव बरामद:तीन दिन पहले घर से गायब हुआ था युवक, पुलिस बोली- मानसिक अस्वस्थता के कारण गड्ढे में गिरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment