Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में पुल डूबा, उन्नाव में नाव चल रही:बाराबंकी में गड्‌ढे में डूबने से 3 बच्चों की मौत; यूपी में 2 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम

    10 hours ago

    1

    0

    यूपी में मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर हैं। ललितपुर में बेतवा का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। तेज बहाव के बीच लोग बड़ी गाड़ियों से पुल पार कर रहे हैं। लखनऊ से सटे सीतापुर में छोटे पुल डूब गए हैं। उन्नाव में गंगा का जलस्तर घट रहा है, लेकिन कई बस्तियां अब भी जलमग्न हैं। गलियों में नावें चल रही हैं। घरों में पानी भरा है। बाराबंकी में रविवार शाम बारिश के पानी से भरे गड्ढे में नहाते समय तीन बच्चे डूब गए। तीनों की मौत हो गई। सोमवार सुबह से प्रदेश में मौसम साफ है। तेज धूप खिली हुई है। बीच-बीच में बादल भी छा रहे। आज प्रदेश में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि, स्थानीय बादलों से कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है- मानसून की वापसी शुरू हो गई है। पश्चिमी विक्षोभ भी खत्म हो चुका है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से 23 सितंबर को पूर्वी और 24 सितंबर को पश्चिमी यूपी में बारिश हो सकती है। इस मानसून सीजन की बात करें तो अब तक बारिश का कोटा पूरा नहीं हो पाया है। 1 जून से अब तक 679 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 5% कम है। आमतौर पर इस दौरान प्रदेश में 715.8 मिमी. बारिश होनी चाहिए। बारिश-बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- पश्चिमी राजस्थान से मानसून वापस जाना शुरू हो चुका है। इस वजह से यूपी में बारिश थमने लगी है। फिलहाल अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम बन गया है। यह आगे चलकर मजबूत होगा और ओडिशा-आंध्र प्रदेश की तरफ बढ़ेगा। इससे वापस लौटता मानसून 23 से 25 सितंबर के बीच पूरे यूपी में फिर से बरसेगा। यूपी में बारिश-बाढ़ के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुलायम की ‘कन्या विद्या धन योजना’ अखिलेश फिर लॉन्च करेंगे:दावा- चुनाव जीते तो 12वीं पास छात्राओं को देंगे ₹50 हजार-लैपटॉप
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भाजपा बोली- कांग्रेस जोकरों की पार्टी; टाटा ट्रस्ट में चंद्रशेखरन का विरोध; अखिलेश के सामने भिड़े नेता, ओवैसी बोले- जयंत की पत्नी मेरी बहन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment